विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण क्षेत्र में कार्यरत डॉक्टर कल्याण गंगवाल सम्मानित

धर्म

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण क्षेत्र में कार्यरत डॉक्टर कल्याण गंगवाल सम्मानित
पुणे
आज विश्व पर्यावरण दिवस सभी जगह मनाया गया वही “ विश्व पर्यावरण दिवस “ के उपलक्ष मे आज कई कार्यक्रम पुना मे संपन्न हुये !

 

 

 

इसी क्रम में पर्यावरण के क्षेत्र मे पिछले चालीस साल से भी जादा कार्यरत डॉ कल्याण गंगवाल को सम्मनित किया गया !

इन्होंने महान पर्यावरण रक्षक सुंदरलाल बहूगुणा के साथ काम करनेका सौभाग्य मिला था !! डॉक्टर गंगवाल ने अनगिनत लोगों को मांसाहार का त्याग कराया है एवं पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में अनेकों कार्य किए हैं जो किसी से अछूते नहीं हैं। डॉ गंगवाल अपने आप में एक महान व्यक्तित्व हैं जो स्वयं दिखने में साधारण है लेकिन यह बहुमुखी प्रतिभा के साथ असाधारण व्यक्तित्व के धनी हैं।

इनका जैसा नाम है वैसा ही इनका काम है उनकी भावना कल्याण करने की होती है और सदा कल्याणकारी योजनाओं को अपना सर्वस्व समर्पित करते हैं जिसका कोई सानी नहीं है। पर्यावरण दिवस पर ऐसे व्यक्तित्व के बारे में जितना लिखा जाए और जितना कहा जाए कम ही होगा।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *