मुनिश्री आदित्य सागर महाराज ने दिया तनावमुक्त जीवन का संदेश, गोसम्मान दिवस को लेकर किया आह्वान

धर्म

मुनिश्री आदित्य सागर महाराज ने दिया तनावमुक्त जीवन का संदेश, गोसम्मान दिवस को लेकर किया आह्वान
पीपलखूंट |
पीपलखूंट में अल्प प्रवास के दौरान श्रुत संवेगीमुनिश्री 108 आदित्य सागर महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में प्रातःकालीन शुभ मंगल बेला में मंदिर में श्रीजी की शांतिधारा एवं अभिषेक रिद्धि-सिद्धि मंत्रों के साथ संपन्न हुआ।

 

जयकुमार धीरावत,केसरीमल – पत्रालाल धीरावत सपरिवार
को शांतिधारा व अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
अरहनाथ जैन युवा संगठन केअध्यक्ष एवं अठारह हजार दशा हुम्मड़ दिगम्बर जैन समाज के मुख्य प्रवक्ता प्रदीप सेठ ने बताया कि धर्मसभा प्रारंभ होने से पूर्व वीर सागर स्वाध्यायसंत भवन में साधु सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश वगेरिया द्वारा मंगलाचरण किया गया। इसके पश्चात। स्थानीय जैन समाज द्वारा आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्वलन किया गया। वहीं मुनिश्री आदित्य सागर महाराजके पाद प्रक्षालन का लाभ नैवेद्य जैन सपरिवार को प्राप्त हुआ।

 

 

 

प्रवचन देते हुए श्रुतसंवेंगी मुनिश्री 108आदित्य सागर महारा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में व्यक्ति तनावग्रस्त हो रहा है। संयम, साधना,आत्मचिंतन और सदाचार के मार्ग पर चलकर ही तनावमुक्त जीवन संभव है। उन्होंने कहा कि सरल जीवन, सकारात्मक सोच और सेवा भाव से मानसिक शांति प्राप्त की जा सकती है।

 

वैष्णव समाज पीपलखूंट के प्रतिनिधि मंडल ने मुनि ससंघ से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनिआदित्य सागर महाराज ने 27अप्रैल को आयोजित होने वाले गौ सम्मान दिवस के राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने के लिए सर्व समाज से सहभागिता का आह्वान किया तथा गोसेवा को भारतीय संस्कृति की मूल भावना बताया।

 

मुनि ससंघ की आहार चर्या पीपलखूंट में संपन्न हुई। मुनि आदित्य
सागर महाराज ससंघ का मंगल विहारआगामी दिनों में वागड़ क्षेत्र के
बांसवाड़ा में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव के लिए प्रगतिशील है।

 जैन समाज केअध्यक्ष नगेन्द्र घाटलिया, अरहनाथजैन युवा संगठन के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता प्रदीप सेठ, अरहनाथ महिलामंडल अध्यक्ष शीला वगेरिया,उपाध्यक्ष कृष्णा घाटलिया, सचिवशीला चंदावत, प्रतापगढ़-पीपलखूंटमहिला महासभा उपाध्यक्ष सलोनीडागरिया सहित ग्राम खमेरा,घाटोल, बांसवाड़ा, इंदौर, जयपुरएवं पीपलखूंट क्षेत्र से बड़ी संख्यामें समाजजन मौजूद रहे।

    संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *