अंतर्मना के सानिध्य में ’ हर मास–एक उपवास ’ कार्यक्रम का आयोजन… राज्यपाल व मुख्यमंत्री शामिल होंगे प्रासंगिक कवि सम्मेलन “हर मास एक उपवास में कवि अपनी रचनाओं से भक्तों करेंगे आनंदित

धर्म

अंतर्मना के सानिध्य में ’ हर मास–एक उपवास ’ कार्यक्रम का आयोजन… राज्यपाल व मुख्यमंत्री शामिल होंगे
प्रासंगिक कवि सम्मेलन “हर मास एक उपवास में कवि अपनी रचनाओं से भक्तों करेंगे आनंदित

जयपुर 

साधना महोदधि अंतर्मना श्री 108 आचार्य प्रसन्न सागरजी महाराज एवं योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के आह्वान पर द्वितीय सामुहिक उपवास का भव्य आयोजन आगामी 7 फरवरी को जयपुर में होने जा रहा है। जहां आयोजन की अध्यक्षता श्री हरिभाव किसनभाव बागडे माननीय राज्यपाल राजस्थान व
मुख्य अतिथि श्री भजनलाल शर्मा माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान होंगे।

 

 

वही विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. प्रेमचंद जी बेरवा – उपमुख्यमंत्री, राजस्थान, श्री जवाहर सिंह जी बेढ़म – गृह राज्य मंत्री, राजस्थान,श्री गौतम जी दक – सहकारिता मंत्री, राजस्थान,श्री सुरेश सिंह जी रावत – जल संसाधन मंत्री, राजस्थान,श्री संजय जी शर्मा – वन एवं पर्यावरण मंत्री, राजस्थान, श्री कन्हैयालाल जी चौधरी – स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री, राजस्थान, श्री जोराराम जी कुमावत – पशुपालन मंत्री, राजस्थान, डॉ. बंजू जी बाघमार – महिला एवं बाल विकास मंत्री, राजस्थान,दीदी मंजू शर्मा – सासंद, जयपुर शहर  होंगे।उक्त आयोजन  दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक सेंट्रल लॉज एंटरटेनमेंट, पैराडाइज जवाहर सर्किल, जयपुर (राजस्थान) में भव्य रूप में होगा।

 

 

प्रासंगिक कवि सम्मेलन “हर मास एक उपवास”:–
आयोजन से जुड़े एस के गुप्ता तिजारा, नीरज जी जैन  बसंत सेठी ने बताया कि  उक्त आयोजन अवसर पर प्रासंगिक कवि सम्मेलन “हर मास एक उपवास” स्व. श्री रविन्द्र जैन जी के कंड-विग्रह नीलम सिंह यादव द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी वही कवि कविता तिवारी ,विनीत चौहान,मनवीर मधुर, तरुण जैन राव अजात शत्रु आदि कविगण अपनी विशेष प्रस्तुति से भक्तों का दिल जीतेंगे ।

 

 

 

  इस अवसर पर जयपुर उपवास समिति के राजेश राँचका ,आलोक जैन सचिव , विनय सोगानी, प्रितेश जैन, बसंत सेठी चेतन जैन सदस्य निमोजिया , आशीष चौधरी  आदि द्वारा हर मास एक उपवास आयोजन की रूप रेखा तैयार की जाएगी।।

प्रवक्ता रोमिल पाटणी नरेंद्र अजमेरा पीयूष कासलीवाल ने बताया कि संपूर्ण आयोजन का निर्देशन सौम्य मूर्ति मुनि पीयूष सागर जी महाराज करेंगे। उपवास संबंधी जानकारी भक्त समिति द्वारा ले सकते है। वही अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज के सानिध्य में होने वाला यह आयोजन हर मास एक उपवास का द्वितीय चरण है प्रत्येक माह की 7 तारीख को ’हर मास एक उपवास’ का आयोजन आचार्य सानिध्य में होगा। जिससे भारतीय संस्कृति की मूल परंपराओं से भक्तों को जोड़ कर योग व उपवास करने व उससे होने वाले लाभ व फायदा बताया जा सके।

 

नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद रोमिल पाटणी से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *