Ci महोदय को योगसागर महाराज ने गाय बचाने का दिया संदेश ci महोदय ने लिया महाराज श्री का मंगलआशीष
रामगंजमंडी
परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 योगसागर महाराज रामगंजमंडी नगर में विराजमान हे उनका आशीर्वाद लेने ci महोदय श्री संदीप शर्मा Rps प्रशिक्षु श्री अंकित पहुंचे।
काफी समय तक दोनों अधिकारियों ने गुरुदेव से काफी समय तक गुरुदेव से धर्म चर्चा की और वे गुरुदेव से आशीष एवं चर्चा के बाद काफी गदगद दिखाई दिए।

महाराज श्री ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का जिक्र करते हुए कहा कि आचार्य श्री का जीवंत संदेश था कि मांस निर्यात बंद होना चाहिए इसके लिए आपको भी कार्य करना चाहिए और गाय बचाने के लिए भी कार्य करते रहना चाहिए। सरकार मांस निर्यात कर रही है केवल विदेशी धन के लिए यह नहीं होना चाहिए। 



इसके उपरांत दोनों आला अधिकारियों ने मौजूद भक्तों से गाय एवम गोमाता को बचाने के लिए कहा। इसके उपरांत इन्होंने शांतिनाथ भगवान के दर्शन भी किए। 

इसके बाद उन्होंने समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज के सदस्यों से चर्चा की। उन्हें 27 जनवरी दोपहर की बेला में होने जा रहे आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि दिवस कार्यक्रम में आने हेतु भी निवेदन किया गया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
