मुनि श्री भूतबली सागर महाराज समतापूर्वक समाधि होने पर पिड़ावा में शोक की लहर पूज्य मुनि श्री की प्रेरणा से पिड़ावा में गौशाला का हुआ था शिलान्यास
पिडावा-
परम पूज्य आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य परम पूज्य 108 श्री भूतबली सागर महाराज का समता पूर्वक समाधि मरण हो गया।

पिड़ावा जैन समाज के प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने मुनि श्री के वर्षा योग की स्मृति को सांझा करते हुए बताया कि परम पूज्य मुनिश्री 108 श्री भूतबली सागर महाराज ससंध का43वां चतुर्मास पिड़ावा में भक्ति भाव, आनन्द पूर्वक , हर्ष उल्लास के साथ पिड़ावा नगर मे हुआ था। और चातुर्मास निष्ठापन का कार्यक्रम 26अक्टुबर2022 को हुआ। 9अक्टुबर को 108श्री भूतबली सागर, मुनि सागर,मोन सागर, मुक्ति सागर महाराज की भव्य पिच्छिका परिवर्तन का कार्यक्रम हुआ था।



उन्होंने बताया कि 16अक्टुबर को परम पूज्य 108 श्री भूतबली सागर महाराज ससंध की पावन प्रेरणा से जैन गोकुल धाम गौशाला दांता रोड़ पिड़ावा का भव्य शिलान्यास व 28अक्टुबर 2022का कार्यक्रम किया गया था। इसके साथ ही महाराज श्री की प्रेरणा से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन जुना मन्दिर नवीन जिनालय खंडपुरा का भव्य ऐतिहासिक पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम हुआ। ऐसे संत की समाधि मरण के समाचार मिलते ही सकल दिगम्बर जैन समाज में शोक की लहर छा गई और सभी समाज के बन्धुओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद करके 10गाडियो के माध्यम से 100श्रावक श्राविकाओं ने आष्टा पहुंच कर उन्हें अपनी विनयानजलि दें कर उनके अन्तिम दर्शन किये।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
