गणतंत्र दिवस पर पत्रकार गोलू राठौर सम्मानित, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित की आवाज़ को मिला सम्मान

राज्य

गणतंत्र दिवस पर पत्रकार गोलू राठौर सम्मानित, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित की आवाज़ को मिला सम्मान

 

रामगंजमंडी।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में पत्रकार गोलू राठौर को उनकी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में रामगंजमंडी एसडीएम चारू वर्मा, तहसीलदार नेहा वर्मा, डीएसपी घनश्याम मीणा, नगर पालिका ईओ तरुण लहरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल एवं पूर्व पार्षद महेंद्र सामरिया सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने उन्हें प्रशस्ति देकर सम्मानित किया।

 

सम्मान प्राप्त करने के बाद गोलू राठौर ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की आवाज़ का सम्मान है, जिनकी पीड़ा को वे अपनी कलम के माध्यम से सामने लाने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने कहा, “पत्रकार की कलम तब तक नहीं रुकनी चाहिए, जब तक पीड़ित और गरीब को न्याय नहीं मिल जाता। पत्रकारिता मेरे लिए पेशा नहीं, जनसेवा का माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *