धर्म के साथ सेवा का समन्वय प्रेरणादाई –: स्पीकर बिरला

धर्म

धर्म के साथ सेवा का समन्वय प्रेरणादाई –: स्पीकर बिरला
रामगंजमंडी 24 जनवरी।

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री की श्रीराम कथा एवं गौमाता महोत्सव में शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला मौजूद रहे। इस अवसर पर लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आज रामगंजमंडी की पावन भूमि श्रद्धा और भक्ति के वातावरण से आलोकित हो उठी है। उन्होंने कहा कि “गौ माता महोत्सव एवं श्रीराम कथा” केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को संस्कार, संयम और सकारात्मक ऊर्जा देने वाला आध्यात्मिक अनुभव है।

 

ओम बिरला ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में धर्म, करुणा और सेवा की भावना सशक्त होती है। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री द्वारा सनातन संस्कृति को सेवा और मानवीय संवेदना से जोड़ने का प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी है।

लोकसभाध्यक्ष ने यह भी कहा कि मंदिर के साथ सेवा और उपचार की भावना भारतीय परंपरा की मूल आत्मा को दर्शाती है जहां समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के प्रति करुणा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। अपने संबोधन के अंत में स्पीकर बिरला ने पूज्य आचार्य धीरेंद्र शास्त्री को नमन किया तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राजस्थान में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को निरंतर बल मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *