रामगंजमंडी में श्री रामकथा के अवसर पर धीरेंद्र शास्त्री जी का ब्रह्मा कुमारी बहनों द्वारा आत्मीय स्वागत
रामगंजमंडी
रामगंज मंडी क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य पं. धीरेंद्र शास्त्री जी के आगमन पर ब्रह्मा कुमारी रामगंज मंडी सेवा केंद्र की ओर से बहनों द्वारा उनका आत्मीय एवं आध्यात्मिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारी बहनों ने सेवा भाव के साथ कथा स्थल पर पहुँचकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश पूज्य धीरेंद्र शास्त्री जी को ईश्वरीय सौगात भेंट की तथा उन्हें ब्रह्मा कुमारी संस्थान के मुख्यालय – माउंट आबू पधारने का स्नेहपूर्ण निमंत्रण भी दिया।
इसी क्रम में रामगंज मंडी ब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी शीतल दीदी, साथ में ब्रह्माकुमारी जागृति दीदी, ब्रह्माकुमारी गरिमा दीदी एवं ब्रह्माकुमारी हर्षिता दीदी चारों बहनों ने धीरेंद्र शास्त्री जी से भी आत्मीय भेंट की तथा उन्हें “ओम शांति” कहकर आध्यात्मिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं।



ब्रह्माकुमारी बहनों ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा विश्वभर में राजयोग ध्यान, आत्मिक शांति, नैतिक मूल्यों एवं चरित्र निर्माण के माध्यम से समाज सेवा का व्यापक कार्य किया जा रहा है। माउंट आबू स्थित मुख्यालय में देश-विदेश से लोग आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक जीवन शैली के लिए आते हैं।
पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्ति, श्रद्धा एवं दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। रामगंज मंडी क्षेत्र में आयोजित यह आध्यात्मिक आयोजन जनमानस को सकारात्मकता, संस्कार एवं शांति का संदेश देने वाला सिद्ध हुआ।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312





