गुरु व्यक्ति भक्त को पीड़ा, कष्ट, आकुलता दूर करने के लिए धार्मिक अनुष्ठान की प्रेरणा देते हैं आचार्य श्री वर्धमान सागर जी

धर्म

गुरु व्यक्ति भक्त को पीड़ा, कष्ट, आकुलता दूर करने के लिए धार्मिक अनुष्ठान की प्रेरणा देते हैं आचार्य श्री वर्धमान सागर जी

निवाई/जयपुर

 श्रीमद जैनधर्म श्री से बना है श्री का आशय केवल ज्ञान रूपी लक्ष्मी से है। इस तीर्थ में आज आगमन हुआ श्री शांति नाथ भगवान के दर्शन कर मन हर्षित हुआ। शलाका पुरुषों में श्री शांति नाथ भगवान कामदेव, चक्रवती ओर तीर्थंकर तीन पद के धारी हैं। यह मंगल देशना आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने दिगम्बर अतिशय क्षेत्र सहस्त्रकूट विज्ञा तीर्थ में प्रवेश के अवसर पर आयोजित धर्म सभा में प्रगट की।

गुरु भक्त राजेश पंचोलिया इंदौर अनुसार आचार्य श्री ने उपदेश में आगे बताया कि जब श्रावक कष्ट में होता है, उसका मन अशांत होता है तब गुरु उन्हें श्री शांतिनाथ भगवान की पूजन और विधान करने की प्रेरणा उपदेश देते हैं। विज्ञाश्री माताजी की वाणी का प्रभाव है कि उन्होंने जंगल में तीर्थ का निर्माण कराया है,तीर्थ का निर्माण महत्वपूर्ण है, समाज साधु की प्रेरणा से तीर्थ का निर्माण और संचालन करते हैं। जिस क्षेत्र में समाज नहीं होती है उस कारण साधु वहां रुकते हैं।1008 श्री शांतिनाथ भगवान के पूर्व प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ के द्वारा धर्म का प्रवर्तन हुआ।श्री शांतिनाथ भगवान के पूर्व धर्म प्रवर्तन रुक गया ,खंडित हुआ किंतु 1008 श्री शांतिनाथ भगवान के समय से यह धर्म प्रवर्तन निरंतर चल रहा है ।वर्तमान शासन श्री महावीर भगवान का है। संघ को पदमपुरा पंच कल्याणक हेतु समय पर पहुंचना है। एक संयोग है कि 24 फरवरी 1969 फागुन शुक्ला अष्टमी को तृतीय पट्टाधीश आचार्य श्री धर्म सागर जी आचार्य पद दिया गया और उसी दिन हमारी भी दीक्षा हुई।आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने सभी को पदमपुरा पंच कल्याणक और 24 फरवरी 2026 को बूंदी जिले के आचार्य श्री धर्म सागर जी की गुणानुवाद कार्यक्रम में शामिल होने की प्रेरणा दी।धार्मिक कार्यक्रमों से पुण्य में वृद्धि होती हैं। आगामी चातुर्मास वर्ष 2026 के लिए किशनगढ़, निवाई, जयपुर,सीकर सहित अनेक नगरों ने प्रार्थना की हैं समय पर निर्णय लेंगे। परमीत,पवन बोहरा, मोहित चांवरिया,हेमंत अनुसार आचार्य श्री के मंगल बिहार में पदमपुरा कमेटी, निवाई, टोंक ओर निकट की समाज चल रही हैं 

3 फरवरी को ग्राम मुंडिया में आहार के बाद दोपहर को बिहार कर रात्रि विश्राम विज्ञा श्री तीर्थ गुनसी में हुआ।4 फरवरी को प्रातः 4 किलोमीटर विहार कर आहार चर्या शर्मा धर्म कांटा वेयर हाउस कोठून में होगी।

    राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *