मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज का कुंडलपुर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश
कुण्डलपुर ।
सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य अर्हम योग प्रवर्तक पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ।
जानकारी देते हुए (जयकुमार जलज हटा/रत्नेश जैन बकस्वाहा) एवम राकेश जैन रागी ने बताया की पूज्य
आर्यिका रत्न 105श्री तपोमति माताजी ससंघ, कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ, नेमचंद बजाज, अशोक सराफ पुरुषोत्तम, अखिलेश फट्टा, अमित त्यागी ,सुरेंद्र सराफ आदि कमेटी पदाधिकारी सदस्य, स्टाफ कुंडलपुर ,ब्रह्मचारी भैया दीदी,श्रावक, श्राविका, उपस्थित यात्री गणों द्वारा भव्य मंगल अगवानी की गई।

मुनि संघ सीधे बड़े बाबा मंदिर पहुंचा। जहां पूज्य बड़े बाबा के दर्शन किए ।बड़े बाबा मंदिर का अवलोकन किया ।

आर्यिका संघ ने मुनि संघ की परिक्रमा की। मुनि संघ एवं आर्यिका संघ की आहार चर्या कुंडलपुर में संपन्न हुई। पूज्य मुनिसंघ का लगभग 1 वर्ष पूर्व कुंडलपुर तीर्थ पर मंगल आगमन हुआ था।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
