गुरुकुल स्कूल, धामनोद में मेधावी विद्यार्थियों हेतु मेरिट अवार्ड एवं छात्रवृत्ति योजना घोषित
धामनोद।//दीपक प्रधान की रिपोर्ट
धामनोद शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुकुल स्कूल, धामनोद द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए मेरिट अवार्ड एवं छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की गई है। यह योजना स्वर्गीय श्री रत्नेश भंडारी स्मृति छात्रवृत्ति के अंतर्गत संचालित की जाएगी।
विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी कि विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के अनुसार नकद पुरस्कार, छात्रवृत्ति, टैबलेट, लैपटॉप, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
कक्षा 10वीं के लिए पुरस्कारकिसी भी विषय में 100 अंक प्राप्त करने पर ₹21,000 नकद पुरस्कार एवं उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र।90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर टैबलेट एवं उपलब्धि प्रमाण-पत्र।95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर लैपटॉप, उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र एवं विशेष सम्मान।जिला टॉपर को ₹51,000 की छात्रवृत्ति, ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं सार्वजनिक सम्मान।
कक्षा 12वीं के लिए पुरस्कारकिसी भी विषय में 100 अंक प्राप्त करने पर ₹21,000 नकद पुरस्कार एवं उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र।
राज्य टॉपर को ₹1,00,000 तक की छात्रवृत्ति, ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं भव्य सम्मान समारोह।
जिला टॉपर को लैपटॉप, प्रमाण-पत्र एवं सार्वजनिक सम्मान।
गुरुकुल लिगेसी छात्रवृत्ति
नर्सरी से कक्षा 12वीं तक गुरुकुल स्कूल में अध्ययनरत एवं 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त ₹51,000 की लॉयल्टी छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी तथा परिणाम दिवस पर विशेष सम्मान किया जाएगा।
विशेष उपस्थिति पुरस्कार
कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री ध्वजनंदन भंडारी ने कहा कि,
“स्वर्गीय श्री रत्नेश भंडारी स्मृति छात्रवृत्ति केवल पुरस्कार देने की योजना नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने का माध्यम है। गुरुकुल स्कूल का उद्देश्य केवल अच्छे परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि संस्कारवान, आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। जो विद्यार्थी जितना अधिक प्रयास करेगा, उसे उतना ही बड़ा सम्मान एवं अवसर प्राप्त होगा।”
विद्यालय प्राचार्य एवं प्रबंधन ने संयुक्त संदेश में कहा कि,
“अधिक प्रयास – अधिक उपलब्धि – अधिक पुरस्कार। विद्यार्थियों की सफलता ही गुरुकुल स्कूल की वास्तविक पहचान है।”
* नियम एवं शर्तें लागू।

