श्री अशोक पाटनी आर के मार्बल जैसे व्यक्तित्व बिरले होते हैं उनके जन्मदिन पर विशेष

धर्म

श्री अशोक पाटनी आर के मार्बल जैसे व्यक्तित्व बिरले होते हैं उनके जन्मदिन पर विशेष

 

उद्योग, आस्था और उदारता का संगम : श्री अशोक पाटनी 

भारतीय उद्योग जगत में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं जो केवल व्यापारिक सफलता तक सीमित नहीं रहते, बल्कि अपने आचरण, संस्कार और समाज-सेवा के माध्यम से एक प्रेरणास्रोत बन जाते हैं।

आरके मार्बल समूह के संस्थापक एवं प्रेरणापुरुष श्री अशोक पाटनी ऐसे ही विशिष्ट व्यक्तित्व हैं। उनके जीवन में परिश्रम, दूरदर्शिता और मूल्यों का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। उन्होंने साधारण परिस्थितियों से उठकर विश्वस्तरीय मार्बल उद्योग की स्थापना की और भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

 

श्री अशोक पाटनी जी का व्यक्तित्व गहरी धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत है। वे आध्यात्मिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले, सरल जीवन शैली अपनाने वाले और कर्म को ही पूजा मानने वाले व्यक्ति हैं। उनकी धार्मिकता केवल आडंबर तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा, सद्भाव और मानवता के रूप में उनके व्यवहार में प्रत्यक्ष झलकती है। यही कारण है कि वे भामाशाह श्रेष्ठी होने के साथ धार्मिक एवं समाजसेवी हैं।

 

 

 शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, सामाजिक उत्थान एवं आपदा राहत जैसे अनेक क्षेत्रों में उनका योगदान निःस्वार्थ और प्रेरक रहा है।

उदारमना, करुणाशील और संवेदनशील हृदय वाले श्री पाटनी सदैव सेवाभावी रहे। उन्होंने तीर्थों के उद्धार, बच्चों को शिक्षा प्राप्त कराने में अपनी चंचला का उपयोग किया है। वे मुक्त हस्त से अनुदान करते हैं।

वे मानते हैं कि समाज से प्राप्त सफलता समाज को लौटाना ही सच्ची उपलब्धि है। कर्मचारियों के प्रति अपनत्व, समाज के प्रति दायित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण उनके कृतित्व को और भी महान बनाता है। उनके जीवन से यह संदेश मिलता है कि सच्ची सफलता वही है जो दूसरों के जीवन में आशा, सम्मान और अवसर का प्रकाश फैलाए।

उनके जन्मदिन के पावन अवसर पर हम ईश्वर से उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सतत लोककल्याणकारी जीवन की कामना करते हैं। श्री अशोक पाटनी जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

     अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *