नशे से दूर रहेंगे तो धन बचेगा भाव सागर महाराज

धर्म

नशे से दूर रहेंगे तो धन बचेगा भाव सागर महाराज
घाटोल
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य पूज्य मुनि श्री 108 विमल सागर महाराज आदि पंच ऋषि राज का मंगल चातुर्मास बांगड़ प्रांत के घाटोल नगरी में हो रहा है।

 

गुरुवार की बेला में पूज्य मुनि श्री भाव सागर महाराज ने अपने उद्बोधन में व्यसनों से दूर रहने की सलाह दी उन्होंने इसके लिए प्रेरित करते हुए बताया कि धन की बचत करके गरीब से अमीर बन सकते हैं। धन को व्यसनों में खर्च न करके अच्छे कार्यों में खर्च करे। नशे से दूर रहने पर धन की बचत वह बीमारी से भी बचाव होगा।

 

राष्ट्रीय भावना जागृत कराने में अपना सहयोग दें और निम्नलिखित लोगों को ज्यादा से ज्यादा ईमेल करें lलोगों को प्रेरित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा ईमेल भेजी जा सके l
Connect@mygov.nic.in.
narendramodi.in@gmail.com
amit shah.mp@sansad.nic.in
amit shah.bjp@gmail.com
anuragthakur.mp@sansad.nic.in

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर गरीब बच्चों को शिक्षा मिले तो वह प्रतिभाशाली बन सकते हैं। इस बात पर भी कड़ा ज़ोर दिया जी आज बच्चे गांव छोड़ कर चले जाते हैं, और शहर छोड़कर विदेश चले जाते हैं। आज हमारी प्रतिभाएं विदेश जा रही हैं लेकिन यदि देश में ही रहते तो हमारा फायदा ही होता।

उन्होंने एक विशेष बात पर ध्यान आकृष्ट करवाया कि देश में 30% लोग गरीब हैं इस संसार में जितने भी नैतिक लोग हैं वह अपनी आय से कम व्यय करते है। यदि अयोग्य व्यक्ति को सत्ता दे दी जाए तो दशा खराब होगी। अयोग्य व्यक्ति देश की समस्याएं एवं लड़ाई को भूल जाते हैं। आज देश के रथ को चलाने के लिए कुछ नेता सारथी बनकर बैठे हुए हैं। लेकिन केवल वह स्वार्थी बनकर अपनी झोली भर रहे हैं। इस अवसर पर अनंतसागर महाराज ने वात्सल्य को महत्वपूर्ण बताया, विमल सागर महाराज ने पूजन के द्रव्य को अच्छी तरह से चढ़ाने की सीख दी।

 

 

 

इस अवसर पर मुनि श्री अनंत सागर महाराज ने श्रद्धा को करंट की संख्या दी उन्होंने भक्तामर स्त्रोत्र की व्याख्या करते हुए कहा कि श्रद्धा करंट जैसी होती है जो दिखती नहीं है। भक्ति लाइट की तरह होती है जो दिखती है। अपनी भक्ति ही बताती है कि श्रद्धा कितनी है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *