तीर्थोदय तीर्थ- गोलाकोट में 100 कमरों का छात्रावास बनाएगा राजधानी बेसन परिवार
गोलाकोट
गोलाकोट में मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के सानिध्य में 19 जनवरी से शुरू हुए पंचकल्याणक महोत्सव में 22 जनवरी को भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया गया। बुधवार को जिज्ञासा समाधान में एक खनियाधाना गुरुकुल के एक बालक की जिज्ञासा के बाद मुनिश्री ने यह बात रखी थी कि गोलाकोट पर एक ऐसा छात्रावास हो जिसमें कम से कम 100 छात्र रहकर अध्ययन कर सकें, ताकि वह छात्र लौकिक शिक्षा के साथ साथ धार्मिक शिक्षा भी ले सकें।
गुरु वचनों को तुरंत ही भक्त झेल लेते हैं और वैसा ही हुआ।* जन्म कल्याणक अवसर पर दिल्ली निवासी सतेंद्र जैन, चेतन जैन राजधानी बेसन परिवार ने क्षेत्र पर 100 कमरों का विशाल छात्रावास बनाने की घोषणा की। *इसी अवसर पर संजीव नेता जी कानपुर ने 10 हजार गिलास विशेष डिजाइन , वितरित किए। इस अवसर भक्तों ने जिन शासन एकता संघ के बैनर तले बनाए गए साधर्मी वात्सल्य फंड में भी अपनी ओर से राशि जमा कराने की घोषणा की।
