ऐलक भारत सागर जी की हुई समाधि

धर्म

ऐलक भारत सागर जी की हुई समाधि
महाराजपुर
संत शिरोमणी आचार्य गुरुदेव108 श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्यपूज्य आचार्य श्री 108समय सागर जी महाराज के आज्ञनुवृति शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री108 योगसागर जी महाराज ससंघ महराजपुर में विराजमान है आज रविवार सुबह 6 बजे संघस्थ ऐलक 105श्री भारत सागर जी महराज का आकस्मिक समाधि पूर्वक मरण हो गया।

 

आचार्य श्री विद्यासागर जी की बगिया का छोटा सा पुष्प ,…. असमय ही समाधि पूर्वक मरण करके इस नश्वर देह को छोड़ कर सदा के लिए अनंत में विलीन हो गया ।जिसने भी सुबह ये खबर सुनी …. वह स्तब्ध रह गया …. ऐसा लगा जैसे…………….
पैरों तले जमीन खिसक गई.. ……. 27 वर्ष की अल्प आयु में आपने इस नश्वर देह का त्याग किया। पूज्य गुरुदेव की असीमअनुकम्पा आप पर थी,आप स्वभाव से विनम्र, सरल ,सहज अपनी चर्या का निर्दोष पालन करने वाले साधक थे।
अतिशय क्षेत्र पटनागंज में रक्षाबंधन पर आपकी ऐलक दीक्षा निर्यापक श्रमण योगसागर जी के कर कमलों से संपन्न हुई ।

एक परिचय ऐलक श्री का
ऐलक 105 श्री भारत सागर जी महाराज सिलवानी के नगर गौरव थे सिलवानी के विशाल सतभैया परिवार में श्री संतोष कुमार जैन श्रीमती रजनी जी की इकलौते पुत्र थे। तीन बहनों में इकलौते भाई होने से सभी के राज दुलारे थे। वे संसार के चक्रव्यूह से दूर रहना चाहते थे और आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी से ब्रह्मचर्य व्रत लिया ।
गुरुदेव विद्यासागर जी से ब्रह्चर्य व्रत लिया। मोक्ष मार्ग पर अग्रसर होते हुए शिरपुर में 2022 में आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के कर कमलों से उन्हें छुल्लक दीक्षा प्रदान की गई।

और इसी वर्ष रहली चातुर्मास में पूज्य निर्यापक मुनि श्री 108योगसागर जी महाराज से से ऐलक दीक्षा लेकर मोक्ष मार्ग की ओर बढ़ते हुए आत्म कल्याण करते हुए साधनारत थे।और रहली से गौरझामर केसली सहजपुर होते हुए विगत 4 दिन से महराजपुर में विराजमान थे ।

जीवन के अंतिम क्षणों में निर्यापक मुनि श्री 108योगसागर जी महाराज के चरणों में णमोकार जपते हुए उन्होंने समाधिपूर्वक मरण किया। महराजपुर सिलवानी देवरी रहली गौरझामर और सारी बुंदेलखंड की समाज ने अश्रुपूर्वक आखो से डोला निकालाअंतिम विदाई दी ।
गुरुभक्त दीपक चौधरी ने बताया कल सोमवार सुबह 9 बजे मुनिसंघ के सानिध्य में महराजपुर संत भवन में विनयांजलि सभा होगी।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *