मोड़क मंगलम विद्या विहार सीबीएसई 12वीं में पत्रकार की बेटी पिंगाक्षा जोशी बनी ब्लॉक टॉपर

राज्य

मोड़क मंगलम विद्या विहार सीबीएसई 12वीं में पत्रकार की बेटी पिंगाक्षा जोशी बनी ब्लॉक टॉपर

रामगंजमंडी(निसं)।

शैक्षणिक उत्कृष्टता और श्रेष्ठ परीक्षा परिणामों के लिए विख्यात मंगलम विद्या विहार मोड़क ने एक बार फिर सफलता का इतिहास रच दिया है। सीबीएसई कक्षा 12वीं (2026) के परीक्षा परिणामों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष के परिणामों में विद्यालय की होनहार छात्रा पिंगाक्षा जोशी (सुपुत्री वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र जोशी) ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

 

पिंगाक्षा ने वाणिज्य संकाय में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि पूरे ब्लॉक में भी सर्वोच्च स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा को साबित किया है। पिंगाक्षा की इस स्वर्णिम सफलता पर विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल है। ब्लॉक स्तर पर वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और पत्रकार जगत में हर्ष की लहर है।

 

संस्था की ओर से पिंगाक्षा को सम्मानित करते हुए उनके कठिन परिश्रम और लगन की सराहना की गई।

 

Hindi snack ad poster: a meditating monk in orange robes against a sunlit yellow background, with bold red Hindi headline and contact numbers at the bottom.Golden advertisement for an 8×10 inch Premium LED Light Frame featuring Buddha and listed features like UV Print, waterproof, and contact info on the postery background.

पिता जितेंद्र जोशी के पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े होने के कारण, समस्त पत्रकार साथियों ने पिंगाक्षा की इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।विद्यालय के विज्ञान एवं वाणिज्य, दोनों ही संकायों के विद्यार्थियों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह स्पष्ट कर दिया है कि मंगलम विद्या विहार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *