सुमित्रा जैन ने किया महिला आयोग में पद भार ग्रहण

राज्य

सुमित्रा जैन ने किया महिला आयोग में पद भार ग्रहण
जयपुर – 22 मार्च
– राजस्थान राज्य महिला आयोग में सदस्य मनोनीत होने पर मंगलवार 22 मार्च को प्रातः 11.00 बजे श्रीमती सुमित्रा जैन ने पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती, राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’, जिला कांग्रेस कमेटी जोधपुर देहात के महासचिव डॉ राजू राम चौधरी, युवा समाजसेवी प्रदीप लोढा, नवनीत सोगाणी, राजेन्द्र कुमार बैद, दीपिका सोगाणी सहित बड़ी संख्या में समाजश्रेष्ठी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


श्रीमति सुमित्रा जैन जयपुर की बेटी तथा पाली की बहु होने के साथ कांग्रेस की प्रमुख एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता है । श्रीमती जैन जैन राजनैतिक चेतना मंच की सक्रिय पदाधिकारी है।
श्रीमति जैन ने विश्वास दिलाया कि वे महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। श्रीमती जैन को विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जैन संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वही दोपहर बाद श्रीमति सुमित्रा जैन एवं जैनसमाज के गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री निवास पर माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से मुलाक़ात कर महिला आयोग में मनोनयन के लिए आभार जताया ।इस मौक़े पर अशोक पाटनी,आर के जैन “रेल्वे”,हीराचंद बैद,राजेंद्र कुमार बैद,नवनीत सोगानी आदि शामिल हुए ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *