रामगंजमंडी के.श्री तिजिल सावला ने IIT JEE Advance में ऑल इंडिया में 6630 रैंक प्राप्त कर रामगंजमंडी नगर एवं जैन समाज का नाम किया रोशन
रामगंजमंडी कहा जाता है हौसलों में उड़ान हो लक्ष्य मजबूत हो इरादे नेक हो तो कैसी भी चुनौती हो कैसा भी कठिन कार्य हो वह पूरा हो सकता है बस इन सब बातों के साथ कड़ी मेहनत एवं लगन होना चाहिए।
ऐसा ही कर दिखाया रामगंज मंडी नगर के श्रीमान निर्मल राजकुमारी सावला के पौत्र एवम राहुल रुचि सावला के पुत्र तिजिल सावला ने

श्री तिजिल सावला ने IIT JEE Advance में 6630 वी रैंक ऑल इंडिया में प्राप्त की।





जो अपने आप में परिवार के लिए तो गौरव की बात है लेकिन रामगंज मंडी नगर एवं जैन समाज के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।
तिजिल सावला ने इसका श्रेय 1008 श्री शांतिनाथ भगवान की असीम अनुकंपा अपने दादा-दादी माता-पिता के आशीर्वाद को दिया।तिजिल ने कहा दादा दादी का सबल और माता पिता का मुझे पूरा सम्बल मिला। उनकी इस सफलता पर शुभचिंतकों एवं समाज बंधुओ ने परिवारजन एवम उन्हें शुभकामना प्रेषित की। इस उपलब्धि से रामगंज मंडी नगर में एवं जैन समाज में हर्ष व्याप्त है एवं संपूर्ण भारत की जैन समाज ने भी हर्ष व्यक्त किया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
