आज से प्रारंभ होगा बावनगजा का वार्षिक मेला, प्रातः होगा मुनि संघ का मंगल प्रवेश,
धामनोद//दीपक प्रधान की रिपोर्ट
दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र बावनगजा पर होने वाले वार्षिक मेले का आज प्रातः धार्मिक अनुष्ठानों और मंत्रोच्चार की बीच प्रारंभ होगा, इस कार्यक्रम के लिए ट्रस्ट कमेटी और मेला संयोजक ने पूरी तैयारी कर ली है,इस कार्यक्रम में अपना सानिध्य प्रदान करने के लिए परम पूज्य चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य प्रसन्न मना मुनि श्री 108 प्रणुत सागर जी महाराज का प्रातः तीर्थ क्षेत्र पर मंगल प्रवेश होगा,उसके बाद सारे मांगलिक कार्यक्रम होंगे,
प्रातः भगवान के अभिषेक,शांतिधारा, नित्य नियम की पूजन उपरांत मुनि संघ की आहार चर्या,दोपहर को भक्तामर विधान, शाम को प्रतिक्रमण महा आरती होगी साथ ही विराट कवि सम्मेलन होगा जिसके सूत्रधार होंगे डॉक्टर शंभु सिंह मनहर खरगोन और कई ओजस्वी कवि अपनी कविता पाठ करेंगे।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व में विराजित आचार्य श्री विप्रणत सागर जी ,आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी,आ आचार्य श्री ससंघ श्री प्रसन्न ऋषि जी,मुनि श्री प्रणुत सागर जी ससंघ,मुनि जय कीर्ति जी ससंघ अपना सानिध्य प्रदान करेंगे।






अध्यक्ष विनोद दोशी ने सभी साधर्मियों से आग्रह किया है कि इस अवसर पर शामिल हो कर धर्म लाभ ले,17 तारीख को विश्व के सबसे पहले सबसे बड़े भगवान आदिनाथ की 84 फिट उत्तुंग प्रतिमा का 1008 कलशों से पिच्छिधारी संतो की सन्निधि में मस्तकाभिषेक होगा।
मनीष जैन से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया 9929747312
