रामगंजमंडी में 23 से 25 जनवरी तक बाबा बागेश्वर की राम कथा का आयोजन, ज़ोर शोर से की जा रही तैयारियां

धर्म

रामगंजमंडी में 23 से 25 जनवरी तक बाबा बागेश्वर की राम कथा का आयोजन, ज़ोर शोर से की जा रही तैयारियां

रामगंजमंडी 

रामगंजमंडी में बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र शास्त्री 23, 24 व 25 जनवरी को राम कथा करेंगे। 22 जनवरी को बालाजी मंदिर रेलवे स्टेशन चौराहे से विशाल कलश यात्रा प्रारंभ होगी जो खैराबाद तालाब पर समाप्त होगी 

 

 

 कथा का आयोजन गुणदी फतेहपुर रीको औद्योगिक क्षेत्र में होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कथा स्थल पर मंच, पंडाल, साफ-सफाई, पार्किंग व अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

 

 

उप जिला कलेक्टर चारू वर्मा नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल तहसीलदार नेहा वर्मा पुलिस निरीक्षक संदीप शर्मा पुलिस उप अधीक्षक अंकित नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तरुण लहरी कनिष्क अभियंता हिमांशु अग्रवाल जयपुर विद्युत निगम के अधीक्षक अभियंता नगर सहायक अभियंता ज्वाला वर्मा सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शिवाजी वर्मा पंचायत समिति से समय सिंह मीणा के साथ कलश यात्रा मार्ग का प्रारंभ से लेकर कलश यात्रा समाप्ति स्थल का निरीक्षण कर यातायात व सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

और खैराबाद में बनने वाले दो बाईपास का भी निरीक्षण किया आयोजन समिति के अखलेश मेड़तवाल ने उन्हें पार्किंग, आवाजाही व पंडाल स्थल का अवलोकन कराया। कथा में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भाजपा नेता नितिन शर्मा युवा नेता राजकुमार धाकड़ युवा नेता अंकुर डांगी सहित सभी कथा समिति के सदस्य मौजूद रहे

 

 

नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल ने बताया कि खैराबाद पुलिस चौकी से मोडक जाने वाले वाहन मस्जिद की तरफ वाले रास्ते से जाएंगे और मोदक की तरफ से आने वाले वाहन रीछड़िया रोड होकर खैराबाद बाईपास पर जाएंगे इससे हवा का मन जरूर से चल सकेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *