चंद्रोदय अतिशय क्षेत्र कमेटी चांदखेड़ी ने मुनि श्री योग सागर महाराज को चांदखेड़ी आगमन हेतु किया निवेदन एवं श्रीफल भेंट
छबड़ा गुगोर
विश्व वंदनीय आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम शिष्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 योगसागर महाराज का 47 वर्षों के बाद राजस्थान की धरा पर मंगल आगमन हुआ है।
संभावना व्यक्त की जा रही है कि 17 तारीख की प्रातः बेला में गुरुदेव का मंगल आगमन चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी अतिशय क्षेत्र पर होगा। क्षेत्र कमेटी इसको लेकर काफी उत्साहित है।

प्रशांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराज श्री को छबड़ा पहुंचकर उन्हें श्रीफल भेंटकर क्षेत्र आगमन हेतु निवेदन किया। महाराज श्री ने क्षेत्र कमेटी को भी मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।



क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष श्री हुकम जैन काका ने निवेदन करते हुए कहा कि आपके आगमन के लिए क्षेत्र कमेटी आतुर है क्षेत्र कमेटी की ओर से श्री हुकम जैन काका अध्यक्ष, महेंद्र कांसल उपाध्यक्ष, अशोक सेठी उपाध्यक्ष, महामंत्री नरेश वेद, कोषाध्यक्ष कैलाश पापड़ीवाल, ब्रह्मचारी महावीर भैया के साथ प्रशांत जैन आहार विहार संयोजक महावीर कालू, अनिल जैन, नितेश जैन, सुरेंद्र सोनी ओम जैन लीमी सम्मिलित रहे।
आपको बता दें कि इससे पूर्व महाराज श्री क्षेत्र पर 47 वर्ष पूर्व आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के साथ आए थे तब वे ऐलक अवस्था में थे एवं मुनि बनने के बाद उनके क्षेत्र पर प्रथम बार आगमन हो रहा है। पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के गृहस्थ अवस्था के छोटे भ्राता है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312



