नैनवा के नेमिनाथ तीर्थ क्षेत्र जैन मंदिर में हुई चोरी चांदी के छत्र एवं भगवान की दो प्रतिमाओं की हुई चोरी
नैनवा जिला बूंदी 14 जनवरी बुधवार 2026 रात्रि को जयपुर रोड पर स्थित जैन मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया रात्रि को लगभग 1:30 बजे मेंन गेट के दो ताले तोड़कर जिनालय में प्रवेश कर भगवान के चांदी के दो सिंहासन सात छत्र एक प्रतिमा आदिनाथ भगवान की एक प्रतिमा पारसनाथ भगवान की चोर चोरी कर ले गए।
प्रातकाल मंदिर के माली द्वारा समिति को जानकारी देने पर पुलिस थाना नैनवा में रिपोर्ट दर्ज कराई मौके पर पुलिस उप अधीक्षक डीएसपी राजू लाल मीणा पहुंचे जांच पड़ताल की मंदिर में फिंगरप्रिंट ली गई।

समाज में है भारी आक्रोश
चोरोंद्वारा अब भगवान की प्रतिमाएं भी आज सुरक्षित नहीं है यह कहना था समाज के लोगों का चोरी की घटना से संपूर्ण जैन समाज मे भारी आक्रोश व्याप्त है। 





पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शीघ्र ही चोरों को पकड़ा जाएगा जिनालय में चोरी की गई प्रतिमाएं सिंहासन छत्र शीघ्र ही बरामद किए जाएंगे।
पुलिस चोरों को पकड़ने के प्रयास में जांच पड़ताल कर रही है।
आए दिन हो रही देवालय जिनालय में चोरी की घटनाओं से लोगों की भीतर भय एवं संशय है उनका कहना है कि जब हमारे मंदिर देवस्थान ही सुरक्षित नहीं है तो हम घरों में कैसे सुरक्षित रह सकते हैं इसके लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए जाने चाहिए।
महावीर कुमार सरावगी दिगंबर जैन समाज प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

