सुशासन वही है, जब सरकार मुफ्त लेने वाले लोगों को देने वाला बनाए प्रमाण सागर महाराज
भोपाल
टीटी नगर जैन मंदिर में पूज्य मुनि श्री 108 प्रमाण सागर महाराज की धर्म सभा सर्व धर्म सभा के रूप में परिवर्तित हुई। जिसमें सभी धर्म के लोग उपस्थित हुए।
पूज्य महाराज श्री से कई तरीके शंकाएं भक्तों ने रखी एक शंका का जवाब देते हुए महाराज श्री ने कहा कि मृत्यु के बाद स्वर्गवासी लिखा जाए, उससे पहले हम यहीं पर स्वर्ग खोजें, और उसका आनंद लें। एक अन्य प्रश्न का जवाब देते हुए महाराज श्री ने कहा कि सुशासन वह होता है, जब सरकार लोगों को कुछ मुफ्त बांटने के बजाय उसे देने लायक बनाए। ऐसा होने पर ही भारत विश्व गुरु बन सकेगा।

महाराज श्री ने कहा की नारी कोई विज्ञापन की वस्तु नहीं है। जिस देश में नारी का सम्मान होता है, वह देश तरक्की करता है। सभी को चाहिए कि बेटियों की सुरक्षा को अपना धर्म समझे।
महाराज श्री ने कहा कि सत्ता और जनता के बीच संवादहीनता नहीं आनी चाहिए।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
