आचार्य श्री आर्जव सागर महाराज ससंघ का प्रतापगढ़ मेंसंत मंगल प्रवेश, आर्यिका विविक्त श्री आज आएगी

धर्म

आचार्य श्री आर्जव सागर महाराज ससंघ का प्रतापगढ़ मेंसंत मंगल प्रवेश, आर्यिका विविक्त श्री आज आएगी

प्रतापगढ़

 दिगंबर परंपरा के संत आचार्य श्री 108 आर्जव सागर महाराज ससंघ का मंगलवार सुबह नगर प्रवेश हुआ।आचार्य श्री 108 आर्जव सागर महाराज का संघ सहित मंगलवार सुबह तीर्थ क्षेत्र बमोतर शांतिनाथ से विहार कर सुबह 9 बजे अंबेडकर चौराहा पर आगमन हुआ। जहां भक्तों आचार्य श्री संघ की भव्य अगवानी की उन्हें ढोल नगाड़ों के साथ जय जयकार करते हुए चित्तौड़ रोड, हाईतथा स्कूल नाका, गांधी चौराहा होते हुए जैन बोर्डिंग लाया गया।

 

    मीणा भक्तों ने आचार्य श्री की अगवानी करते हुए मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया

मार्ग में मीणा भक्तों ने पाद प्रक्षालन आरती करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन बोर्डिंग पहुंचने पर ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारियों ने श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। बुधवार सुबह आचार्य श्री संघ सहित जूना मंदिर पहुंचेंगे।

 

आर्यिका विविक्तश्री माताजी संसंघ प्रवेश आज आज आर्यिका 105 विविक्तश्री श्री माताजी संसंघ 4 पिछी कानगर में मंगल प्रवेश बुधवार को होगा। माताजी ससंघ धरियावद से विहार करते हुए सोमवार को देवगढ़ पहुंची।

मंगलवार को देवगढ़ से विहार कर शाम को धरियावद रोड़ स्थित एमआर मल्टी डागरिया हाउस पर आगमन हुआ।

 

 रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह। विहार कर अंबेडकर चौराहा पर आगमन होगा यहां पर सकल जैन समाज के

श्रावक अगवानी कर ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस के रूप में मुख्यमार्ग से होते हुए माता जी को जैन बोर्डिंग परिसर लाएंगे, यहां पर प्रवचन सभा होगी।

             संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *