चाइनीज माँझे से घायल पक्षियों एक दर्जन से अधिक पक्षियों के किए रेस्क्यू 

धर्म

चाइनीज माँझे से घायल पक्षियों एक दर्जन से अधिक पक्षियों के किए रेस्क्यू 

कोटा,13 जनवरी,

शहर में ह्यूमन हेल्पलाईन द्वारा पतंगबाजी के दौरान चाइनीज माँझे के उपयोग से निरंतर घायल हुए पक्षियों का रेस्क्यू कर उन्हें जिला पशु चिकित्सालय पहुंचा कर उनका उपचार कराया गया।

 

 

ह्यूमन हेल्पलाईन के अध्यक्ष मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि पतंगबाजी में मांझे के कहर से पिछले डेढ़ माह से घायल पक्षियों का रेस्क्यू निरंतर जारी है गंभीर घायल पक्षियों को उपचार के लिए मोखापाड़ा स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय एवं जन्तुआलय पहुंचाकर उनका उपचार करवाया जा रहा है एवं सही होने पर उन्हें खुले आसमान में छोड़ दिया गया।

इस सीजन लगभग 93 पक्षियों के घायल होने की सूचना हेल्प लाइन पर प्राप्त हुई जिनमें से 3 कबूतर की जान चली गई। इन्ही में से लगभग आधा दर्जन पक्षी जीवन भर के लिए दिव्यांग हो गए जो अब कभी भी आसमान में उड़ान इसलिए नहीं भर पायेंगे क्योंकि हथियार की तरह तेज धार वाले मांझे की चपेट में आने से अपने पंख और बांह गँवा बैठे।शेष का उपचार कर खुले आसमान में छोड़ दिया गया।

       

चाइनीज माँझा किसी हथियार से कम नहीं-

ह्यूमन हेल्पलाईन के वीरेंद्र जैन का कहना है कि बाजार में बिक रहा चाइनीज एवं रासायनिक मोनोकाइट माँझे को हथियार की संज्ञा दें तो कम नहीं है, क्योंकि इनसे सिर्फ़ मूक पशु पक्षी ही नहीं छोटे बच्चे और आमजन भी निरंतर घायल हो रहें है।कोटा शहर में पिछले एक पखवाड़े में लगभग आधा दर्जन वाहन चालक भी चाइनीज मांझे से दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं।

▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️

रेस्क्यू में चार एम्बुलेंस रहेंगी शामिल 

एक सप्ताह के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी-7231015030

चार एम्बुलेंस रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल होंगी,जिनमें दो चार पहिया एवं दो स्कूटर एम्बुलेंस शामिल रहेंगी।इसी तरह रेस्क्यू टीम में शामिल भीम सिंह सिसोदिया,महेंद्र सिंह,वीरेंद्र जैन,रघुनाथ सैनी,देवेंद्र आचार्य,पूरण सैनी आदि शामिल रहेंगे।

 

 

मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों से कॉल आने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची और उपचार के लिए मोखापाड़ा स्थित पशु चिकित्सालय लेकर गई जहाँ उपनिदेशक डॉ भंवर सिंह चौधरी डॉ अखिलेश पांडे की टीम ने घायल पक्षियों का उपचार किया।

मनोज जैन आदिनाथ से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *