स्वर्गीय जैन संगीत सम्राट श्री नमजी जैन चेरिटेबल ट्रस्ट का हुआ गठन बकानी में छात्र सेवा समिति का वार्षिक उत्सव मनाया
बकानी (जिला झालावाड़ )
कुछ लोग धरती पर जन्म लेकर इतिहास बनाकर चले जाते है जीवन को जीवंत बनाकर जाते है। लोगो के लिए प्रेरणा बन जाते है। जी हा मैं बात कर रहा हूं। जैन संगीत सम्राट नमजी जैन बकानी जिन्होंने अपने जीवन काल में 5000 हजार से अधिक जैन आध्यात्मिक भजन लिखे ओर संपूर्ण भारत के विभिन्न धार्मिक आयोजनों में अपनी सुमधुर आवाज में संगीत की कर लहरों के साथ भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुतियां देते थे। उनके लिखे हुए भजन आज भी लोग जब सुनते है भक्ति रस में डूब जाते हैं। नमजी जैन जगत के महान गीतकार रहे जिनकी प्रसिद्ध रचनाएं बाजे “कुंडलपुर में बधाई”
“थारी बाकडली झाड़या में रास्ता भुलाया मारा पारस जी” “जीते नंगा मरते नंगा” “उम्र थोड़ी सी हमको मिली थी मगर”
“चांदखेड़ी का राजा
बाजे मंदिर पर बाजा रे “”कालों कालों सावरो”
नमजी को आचार्य शांति सागर जी महाराज ने संगीत सम्राट की उपाधि प्रदान की थी ।
नमजी की हस्तलिखित पांडुलिपियों उनके पुत्र के पास आज भी सुरक्षित है
नमजी को देश-विदेश में कई जगह सम्मानित किया गया।बालाचार्य योगेंद्र सागर जी महाराज ने नमजी को जैन जगत का कोहिनूर कहा था। पद्मावती सहस्त्रनाम की रचना तथा बाहुबली गाथा भी आपके द्वारा लिखी गई 


श्री महावीर जी व केशोरायपाटन में उनकी लिखी हुई आरतियां ही गई जाती हैं
अतिशय तीर्थ चांदखेड़ी से उनका विशेष लगाव था तथा चांदखेड़ी के बाबा पर उनकी कई प्रसिद्ध रचनाएं हैं जो वर्तमान में विभिन्न गीतकार गाते हैं अफसोस यह है कि वह नमजी नाम हटाकर या तो अपना नाम लिख लेते हैं या सेवक शब्द लिख देते हैं यह बहुत बड़ी समय की विडंबना कही जा सकती है। ऐसा नहीं करना चाहिए। मेरे जीवन का बड़ा सौभाग्य रहा कि मुझे 15 साल तक बाबूजी का पुत्रवत प्यार प्रेम वात्सल्य भरपूर मिला। नमजी के सुयोग्य सुपुत्र आशु कवि साहित्यकार तथा कई जैन समाज की सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर राजकुमार जैन टिल्लू सेवाएं समर्पित कर रहे है।आपकी ही मंगल प्रेरणा से स्वर्गीय जैन संगीत सम्राट श्री नमजी चेरिटेबल ट्रस्ट का गठन किया गया।इस ट्रस्ट के संरक्षक राजकुमार जैन टिल्लू सचिव प्रतीक जैन इशू बूंदीअध्यक्ष आशीष जैन पप्पी कोटा कार्याध्यक्ष कविम जैन झालरापाटनको चयनित किया गया।महिम जैन टी वी एंकर राष्ट्रीय कवि अतुल जैन अखिलेश जैन पत्रकार राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन “पार्श्वमणि” पत्रकार भाग्येश जैन प्रांतीय अध्यक्ष हिंदू महासभा तथा दिगंबर जैन महा समिति गंगापुर सिटी
नागेश जैन नई दिल्ली
तथा अनिल जैन सुनील जैन इंदौर
अवनीश जैन बूंदी
और कमल जैन सोनी झालरापाटन
हंसराज भंडारी वरिष्ठ समाजसेवी बकानी
विजय जैन एडवोकेट झालावाड़
इंजीनियर समन जैन मुंबई
दिवाकर जैन विवेक जैनकोटा
इस ट्रस्ट से जुड़े हुवे है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन “पार्श्वमणि” ने जानकारी देते हुवे बताया कि बकानी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में पूर्व छात्र सेवा समिति का वार्षिक उत्सव हर्षौल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया ।
चेरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षण राजकुमार जैन टिल्लू ने जैन संगीत सम्राट श्री नमजी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संगीत के क्षेत्र में रुचि रखने वाले चार लोगों को प्रशस्ति पत्र माला शाल और नगद राशि के लिफाफे से सम्मानित किया।इस अवसर पर बकानी के विद्वतगण श्रेष्ठिगण व्यापारी प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।
प्रस्तुति
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
पारस जैन ” “पार्श्वमणि” पत्रकार
कोटा 9414764980 से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312




