सागर में होने जा रहे श्रावक संस्कार शिविर में छठवीं बार रामगंजमंडी नगर के देवेंद्र टोंग्या भाग लेने पहुंचे
रामगंजमंडी
संपूर्ण विश्व की निगाहें जिस क्षेत्र पर टिकी हैं वह भाग्योदय तीर्थ सागर जहा विराजित है पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर महाराज जिनके सानिध्य में प्रतिवर्ष 10 लक्षण पर्व में संस्कारों का शंखनाद करते हुए श्रावक संस्कार शिविर लगाया जाता है जिसमें 10 दिन श्रावक नियम व्रत से रहकर पूर्ण रूप से कठोरता से नियम का पालन करते हुए साधक बनते हुए मुनि बनने की सीख लेते हैं।
हाल ही में होने जा रहे 10 लक्षण पर्व पर पूज्य मुनि श्री के सानिध्य में श्रावक संस्कार शिविर लगाया जा रहा है जिसमें
लगभग 5000 शिविरार्थी शामिल होंगे। वही रामगंजमंडी नगर श्री देवेंद्र टोंगिया पुत्र श्री शिखरचंद टोंगिया छठवीं बार इस शिविर में भाग ले रहे हैं। जो अपने आप में अद्भुत है।
वे बताते हैं कि उन्हें इस शिविर में आकर काफी कुछ सीखने को मिलता है। तप साधना क्या होती है यह हमें पूज्य मुनि श्री के द्वारा बताया जाता है और इससे जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है साथ ही धर्म से जुड़ने का मौका मिलता है और संस्कारों को पल्लवित करने का एक माध्यम है। बहुत करीब से नियम संयम से रहने की सीख हमे मिलती है। सचमुच यह शिविर
संस्कारों का शंखनाद है। मुझे प्रतिवर्ष भारी कोलाहल से दूर रहकर धर्म आराधना करने का एक स्वर्णिम अवसर मिलता है और मैं यह मानता हूं कि इससे अच्छा स्वर्णिम अवसर और क्या होगा। उन्होंने कहा कि मैं अपने आप को गौरवान्वित और




पुण्यशाली मानता हूं कि मुझे छठवीं बार इस शिविर में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है।
निश्चित रूप से रामगंज मंडी नगर के लिए भी यह एक गौरव की बात है जिनकी जितनी अनुमोदना की जाए कम होगी।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
