जैन मित्र मंडल द्वारा तीर्थ यात्रियों का किया गया बहुमान211 तीर्थ यात्रियों का समूह गिरनार रवाना
धामनोद//से दीपक प्रधान की विशेष* रिपोर्ट **
तीर्थंकर नेमिनाथ स्वामी की मोक्ष स्थली श्री गिरनारजी पर्वत की बंदना के लिए मुरार से 211 यात्रियों का समूह रवाना हुआ । पांच दिवसीय तीर्थ यात्रियों का समूह अहमदाबाद, गिरनार एवं महावीर तपोभूमि उज्जैन की बंदना के पश्चात 16 जनवरी को वापिसी करेगा ।
जैन मित्र मंडल के मुख्य संयोजक सतेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मुरार के वरिष्ठ समाजसेवी अशोक जैन नायक ऐसाह वाले के नेतृत्व में 211 यात्रियों का समूह ट्रेन द्वारा रवाना हुआ । जैन मित्र मंडल मुरैना के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मुरैना रेलवे स्टेशन पहुंचकर सभी यात्रियों का भावभीना आत्मीय स्वागत सम्मान किया ।

जैसे ही सावरमती एक्सप्रेस स्टेशन पर रुकी, वैसे ही सम्पूर्ण वातावरण श्री जिनेन्द्र प्रभु के जय जयकारों से गूंज उठा । जैन मित्र मंडल के सभी उत्साही सदस्यों ने यात्रा संयोजक अशोक जैन नायक, मूलचंद जी ठेकेदार, विजय जैन मामा, दुष्यंत जैन, धर्मेंद्र जैन सहित सभी यात्रियों को तिलक लगाया, पचरंगीन दुपट्टा पहनाकर, गले मिलकर बहुमान किया और सकुशल, मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।




तीर्थयात्रियों का बहुमान करते समय सतेंद्र जैन, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, मनोज नायक, सुनील जैन पुच्ची, महेश जैन परीक्षा, सुनील जैन बीमा, राजकुमार राजू, नितिन जैन सोनू जैन ज्ञानतीर्थ, नरेश जैन टिल्लू, ज्ञानेंद्र जैन रानू सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

