विशाल शोभा यात्रा जन समुदाय के साथ मुनि विनम्र सागर जी संसघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ।

धर्म

विशाल शोभा यात्रा जन समुदाय के साथ मुनि विनम्र सागर जी संसघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ।
इंदौर
इंदौर शहर की पहचान स्वच्छ शहर के रूप में है अब इंदौर को गुरु भक्ति के रूप में भी जाना जाएगा।
मां अहिल्या की नगरी इंदौर के पुण्य उदय से संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री विनम्र सागर जी मुनी श्री निस्वार्थ सागर जी, मुनी श्री निसर्ग सागर जी क्षुल्लक श्री हीरक सागर जी ,संसघ का आज इंदौर नगर में चर्चित मिनी बुंदेलखंड खंड के नाम से धर्म नगरी छत्रपति नगर में ऐतिहासिक भव्य मंगल प्रवेश हुआ ।

 

समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि राजवाड़ा पर श्वेतांबर संत से मंगलमय मिलन हुआ तत् पश्चात् शोभायात्रा राजवाड़ा से प्रारंभ होकर खजुरी बाजार गोराकुड से मल्हारगंज से बड़े गणपति से होते हुए धर्म नगरी छत्रपति नगर आदिनाथ जिनालय में भव्य मंगल प्रवेश हुआ रास्ते में जगह-जगह गुरु देव के पाद्प्रक्षालन एवं आरती समाज जनो द्वारा की गई मार्ग में जगह-जगह मुनि श्री संघ की पद प्रक्षालन मंगल आरती करते हुए महाराज श्री संघ की अगवानी की एवं उनका आशीर्वाद लिया।

शोभा यात्रा छत्रपति नगर जिनालय पहुंचने पर आदिनाथ जिनालय के ट्रस्टी जन ने मुख्य द्वार पर मुनि श्री संसघ के पाद प्रक्षालन कर आरती करते हुए मंगल आगवानी की मंदिर में प्रवेश उपरांत महाराज श्री ने संघ सहित मंदिर जी के दर्शन किए।

इसके उपरांत धर्म सभा में मुनिश्री ने

 


कहा कि आज यहां का वातावरण और और आप सब की गुरु भक्ति इस बात का प्रमाण है कि आप सब की भक्ति देखकर महसूस हुआ कि आपके हृदय में धर्म और संतों के प्रति श्रद्धा और भक्ति कूट-कूट कर भरी हुई हैं। ऐसी श्रद्धा और भक्ति को जीवन की निधि बनाकर रखें आपका जीवन शुभ मंगल और सार्थक हो जाएगा।

 

शोभायात्रा और प्रवचन में इदौर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद के मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन हंसमुख गांधी मनोज मुकेश बाकलीवाल मनीष नायक कमल जैन चेलेजर प्रकाश चंद जी जैन रमेश जैन निलेश जैन संजय कासलीवाल अखिलेश सोधिया राजेन्द्र नायक प्रदीप बडजात्या कमल रावका राकेश चेतक प्रदीप बल्ला परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन अंकिता जैन रजनी जैन समता सोधीया पद्मजा नायक आदि समाज जन उपस्थित थे धर्म सभा का संचालन विपुल बांझल ने किया और आभार भुपेंद्र जैन ने माना।

 

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *