सम्मान समारोह में 121 हस्तियों का हुआ सम्मान

धर्म

सम्मान समारोह में 121 हस्तियों का हुआ सम्मान

बैंगलोर । बैंगलोर की धरा पर प्रथम बार जीवरक्षा फाउंडेशन ट्रस्ट एवं अहिंसा क्रांति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह में सामाजिक संस्थाओं से जुड़े 121 हस्तियों का सम्मान किया गया ।

 

 

कार्यक्रम कॉर्डिनेटर आशीष बाफना ने बताया कि रविवार को स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित हुए सम्मान समारोह में जीवदया, भामाशाह, जिनशासन सम्मान से सम्मानित किया जिसमें श्री गुरु गणेश सेवा समिति कर्नाटका बैंगलोर, सेकंड इनिंग्स, जैन मिशन हॉस्पिटल चिकबालापुर, गुरु केवल भक्त परिवार, जैन कॉन्फ्रेंस एवं एसएमएस विहार सेवा, नई दीशा, मातृछाया,आदि में सेवाएं करने वाली संस्थाओं के साथ सामाजिक कार्य करने डॉ. नरपत सोलंकी, चंचलराज छल्लानी, डॉ. उत्तमचंद कोठारी, सी एन रमेश साथ ही चेन्नई, मैसूर, गुजरात, मुंबई, राजस्थान, दिल्ली आदि जगह से आए हुए मेहमानों का मोमेंटो, दुपट्टा, शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया ।

     
कार्यक्रम के दौरान मुख्य संरक्षक गौतमचंद धारीवाल ने भाषण के माध्यम से सभी का स्वागत किया एवं जीवरक्षा फाउंडेशन ट्रस्ट एवं अहिंसा क्रांति का परिचय दिया ।

 

कार्यक्रम में विशेष अतिथि टीवी कलाकार शरद सांखला, अतिथि डॉ. अंजनअप्पा, श्रीधर, मुख्य सलाहकार कमल बैद, जीवदया प्रेमी अजित भाई जैन आदि उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में डॉ. अंजनअप्पा एवं टीवी कलाकार शरद सांखला ने भी अपने विचार रखे ।
कार्यक्रम के दौरान मुकेश नाहर, सुरेन्द्र मुनोत, सतीश लूणावत, केतन भाई संघवी आदि ने सहयोग किया । कार्यक्रम का संचालन नीलम ललवानी ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *