भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंघ श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बालवाडी़ चाकसू में बढ़ा रही है धर्म की प्रभावना
दिगम्बर जैन मंदिर बालवाड़ी में किया भव्य केशलोंचन
*केशलोचन देखने मात्र से असंख्यात पाप कर्मों की निर्जरा होती है आर्यिका विज्ञाश्री
चाकसू/

परम पूज्य भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 गुरु मां विज्ञाश्री माताजी ने आज श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बालवाड़ी चाकसू में किया भव्य केशलोंचन किया,जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबु गोधा ने अवगत कराया कि कार्यक्रम में आर्यिका श्री ने केशलोचन पर प्रकाश डालते हुए भरी धर्म सभा में कहा कि अपनी निदौष एवं निरतिचार चर्या के पालन हेतु अपने हाथो से केशलोंचन करके साधना को द्ढतर बनाया जाता है, साधु जीवन की अगर कोई कठिन तपस्या है तो वह है केशलोंचन ,भगवान महावीर स्वामी का प्रथम सिद्धान्त अहिंसा धर्म को दर्शाना वाला है तथा तपस्या या केशलोंचन देखने मात्र से असंख्यात पाप कर्मों की निर्जरा होती हैं| केशलोंचन करने वाला वह साधक न जाने कितने पाप कर्मों को नष्ट कर रहा होगा , उसका जीवन धन्य है जिसने अपनी साधना के लिए शरीर से भी ममत्व को त्यागा है | पूज्य गुरु मां के ससंघ पावन सानिध्य में आज शाम को 48 दीपकों के द्वारा भक्तामर स्तोत्र का भक्तिमय मंगल गीतों के साथ पाठ हुआ । कार्यक्रम में 26 मार्च को श्री आदिनाथ जयन्ती के उपलक्ष्य में श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बालवाडी़ चाकसू में प्रातः श्री जी का अभिषेक शांति धारा एवं अष्टद्रव्यों से पूजा के बाद श्री 1008 आदिनाथ महामंडल विधान का भव्य आयोजन होगा, सभी परिवार जन पधारकर पुण्य लाभ ले तथा आगामी 2- 3 अप्रैल 2022 को भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं कलशारोहण महोत्सव का कार्यक्रम भव्यता के साथ विधि विधान से सम्पन्न होगा।
*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*
