धानमंडी प्रीमियर लीग क्रिकेट खिताब भगत सिंह वॉरियर्स ने जीता 

खेल

धानमंडी प्रीमियर लीग क्रिकेट खिताब भगत सिंह वॉरियर्स ने जीता 

रामगंजमंडी 

   विगत 3 दिन से चली आ रही धान मंडी प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का समापन रविवार की बेला में हो गया इस प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में बैडमिंटन वॉलीबॉल स्लो साइकिल रेस एवं चेयर रेस जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

 

 

इस प्रीमियर लीग का आयोजन वर्ष 2018 से किया जा रहा है जिसकी शुरुआत उस समय के रहे अध्यक्ष श्री यशवंत बाफना ने की थी जो आज तक निरंतर जारी है। 

 

रविवार की बेला में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले धान मंडी प्रीमियर लीग के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता में खिताब भगत सिंह वॉरियर्स ने जीता।

रविवार की प्रातः बेला में क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत दो सेमीफाइनल खेले गए जिसमें पहला सेमीफाइनल शिवाजी वॉरियर्स एवं सुभाषचंद्र बोस वारियर्स के बीच खेला गया जिसे शिवाजी वॉरियर्स ने जीता पहले सेमीफाइनल मैच में शिवाजी वॉरियर्स ने खेलते हुए सुभाष चंद्र वॉरियर्स को111 रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में सुभाष चंद्र बोस वॉरियर्स टीम निर्धारित ओवर केवल 82रन ही बना पाई और शिवाजी वॉरियर्स ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। 

 

 

जानकारी देते हुए व्यापार संघ उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि इसी के साथ दूसरा सेमीफाइनल मैच भी खेला गया जो भगत सिंह वॉरियर्स एवं स्वामी विवेकानंद वॉरियर्स के बीच खेला गया स्वामी विवेकानंद टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित ओवर में सिर्फ 70 रन ही बना पाई जिसमें लक्ष्य बाफना ने दो विकेट लिए एवं विवेक गौतम ने 25 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। 

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भगत सिंह वॉरियर्स ने इस लक्ष्य को निर्धारित 8 ओवर में पूरा कर लिया भगत सिंह की टीम से खेलते हुए सिद्धार्थ बाफना ने 30 रन का योगदान दिया एवं श्री निखिल जैन ने अपनी टीम के साथ चार विकेट लिए।

 

 

इसके बाद फाइनल मैच खेला गया जो शिवाजी वॉरियर्स एवं भगत सिंह वॉरियर्स के बीच खेला गया फाइनल मैच को देखते हुए एवं रविवार का अवकाश होने से व्यापारियों में एवं नगर वासियों में उत्साह देखा गया। सभी व्यापारियों ने इसमें अपना सहयोग दिया व्यापारियों की प्रतिभा सबके सामने निखर सामने आई शिवाजी वॉरियर्स ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 12 ओवर में सिर्फ 67 रन ही बना सकी जतिन ने इसमें 6 विकेट का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। 

 

जवाब में उतरी भगत सिंह टीम ने इस लक्ष्य को 11 ओवर में ही पूरा कर लिया भगत सिंह टीम की ओर से भगत सिंह टीम की ओर से सबसे ज्यादा रनों का योगदान शैलेंद्र तिवारी एवं अंकुश गुप्ता ने दिया एवम चेतन तिवारी ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट प्रतियोगिता में इमेजिंग प्लेयर शौर्य श्रृंगी रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब सिद्धार्थ बाफना ने अपने नाम किया

 

    जैसे ही भगत सिंह की टीम फाइनल मैच जीतकर लौटी तो दर्शकों में एवं व्यापारियों में हर्ष की लहर देखने को मिली और सभी ने विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को बधाई दी यह प्रीमियर लीग व्यापारियों में एकता समन्वय का एक पर्याय बनकर परिलक्षित हुई। सभी व्यापारियों का कहना था कि इस तरह की प्रतियोगिता होने से व्यापारियों में परस्पर प्रेम भाव एवं सौहार्द बनता है। और व्यापारियों की प्रतिभाएं सामने आती है। एक दिन पूर्व बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया जिसमें जूनियर वर्ग में तनुश जैन एवं राम विजय प्रथम भावित जैन अदवित जैन द्वितीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में मनन मित्तल, चेतन तिवारी प्रथम एवम आरुष जैन, अभिनव जैन द्वितीय रहे।

इसी के साथ स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें जूनियर वर्ग में तनुज जैन प्रथम हिमांशु धाकड़ द्वितीय रहे किसी के साथ वरिष्ठ वर्ग में प्रथम हार्दिक गुप्ता एवं द्वितीय प्रेमराज धाकड़ रहे।म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें प्रथम दिव्य  गुप्ता, द्वितीय लक्षित गुप्ता, तृतीय शिवांश धाकड़ रहे

 

    अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *