दिल्ली के तारुण्य जैन को मिला गोल्ड मैडल मिलने पर पूरे जैन समाज मे खुशी की लहर
दिल्ली
-जैन समाज के लिए खुशखबरी को लेकर आया है जी हा दिल्ली के तारुण्य जैन को मिला गोल्ड मैडल। गोल्ड मैडल मिलने पर पूरे जैन समाज मे खुशी की लहर है। यह पदक उन्हें 23 वे RSFI नेशनल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप 2022 में मिला। जो दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 17 अक्टूबर 2022 से 19 अक्टूबर 2022 तक हुआ। जिसमें पूरे भारत से 18 राज्यों ने भाग लिया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतवर्ष के विभिन्न राज्यो से हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
जानकारी को साँझा करते हुए कोडरमा समाज के मैत्री समूह के वरिष्ट सदस्य मनीष सेठी /राज कुमार अजमेरा ने बताया की जैन समाज के लिए गर्व की बात है कि तारुण्य जैन, रोहिणी दिल्ली निवासी सुपुत्र श्री अजय जैन एवं अंजू जैन ने इस राष्ट्रीय स्तर रस्सी कूद प्रतियोगिता में 2 गोल्ड मेडल एवं एक रजत मेडल जीता ।यह मैडल भारतीय जनता पार्टी के जाने-माने नेता श्री सतीश उपाध्याय जी ने विजेताओं को प्रदान किया।
यह भी गौरव से कम नही है कि तारुण्य जैन का लगातार छठा गोल्ड मेडल है ।वर्ष 2017 से लेकर अभी तक लगातार वह स्वर्ण पदक जीतता आ रहा है । जैन ने अंतरराष्ट्रीय रस्सी कूद चैंपियनशिप में भी ब्रोंज मेडल जीता था, जो कि जापान में हुआ था। क्योंकि 2019 में वह सिर्फ 13 साल का था, फिर भी उसने अंडर-19 के कैटेगरी में भाग लिया था। यह एक बहुत ही गौरव की बात है कि भारत के लिए उसने विश्व स्तर पर मेडल जीतकर के भारत का नाम रोशन किया।
इसी प्रकार तारुण्य जैन ने सितंबर 2022 में दिल्ली राज्य स्तर में भी रोप स्किपिंग कंपटीशन में गोल्ड मेडल जीता था।
गोल्ड मैडल जीतने पर कोडरमा समाज के मंत्री ललित सेठी,युवा सम्राट सुरेश झांझरी,वार्ड पार्षद पिंकी जैन ,संजय -बबिता गंगवाल,बिनोद गंगवाल,संदीप सेठी,मनीष सेठी,धनबाद से प्रदीप-बुलबुल गंगवाल,मनोज-वंदना गंगवाल,चेन्नई से डॉक्टर सरिता जैन,कोलकोत्ता से संजय-रितु जैन बेंगलोर से रंजू जैन,जयपुर से रेणु जैन ,पांडेचेरी से सिद्धि जैन ने तारुण्य जैन को बहुत बहुत बधाई दी है।
संकलित जानकारी अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी