आर्यिका विज्ञानमति ससंघ का लोहारिया में मंगल प्रवेश जो धर्म मार्ग के विपरीत चलेगा,उसका वास्तविक कल्याण संभव नहीं विज्ञानमति माताजी

धर्म

 आर्यिका विज्ञानमति ससंघ का लोहारिया में मंगल प्रवेश जो धर्म मार्ग के विपरीत चलेगा,उसका वास्तविक कल्याण संभव नहीं विज्ञानमति माताजी

लोहारिया 

नगर में गुरुवार को आर्यिका 105 विज्ञान मति माताजी ससंघ का गनोड़ा से विहार कर प्रवेश हुआ। माताजी ससंघ ने श्रीअतिशय क्षेत्र के अनेकांत बाहुबली गोम्मटगिरि मंदिर मूलनायक पार्श्वनाथ मंदिर तक पद विहार किया।

 

 शुक्रवार को माताजी ने धर्म, संस्कृति व मानव जीवन की गंभीर चुनौतियों पर प्रकाश डाला।माताजी ने कहा कि आज के मनुष्य के स्वभाव को दिखावटी संस्कृति जैन। धर्म के अहिंसा और परम धर्म से दूर कर रही है, जो स्वयं, परिवार और। समाज के लिए चिंतनीय है।

 

 

 

 

उन्होंने शादियों और अन्य आयोजनों में अनावश्यक व्यंजन बनाने, धन और स्वास्थ्य के नुकसान और दूसरों को प्रभावित करने के दिखावटी प्रयासों की निंदा की। माताजी ने स्पष्ट किया कि बाहरी सुख भोग से अंतरंग सुख और मानसिक संतोष नहीं मिलता, और जो धर्म मार्ग के विपरीत चलेगा,उसका वास्तविक कल्याण संभव नहीं है।

          संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *