सोशल मीडिया के चीज अच्छी है बस उपयोग पर निर्भर है आदित्य सागर महाराज
अशोक नगर
सफल होने के लिए किसी भी तरह का दबाव रहित, उत्साह ,समझदारी, समर्पण और ईमानदारी से मेहनत लक्ष्य प्राप्ति के लिए जरूरी होते हैं।
सफल होने के लिए कारण चाहिए। कारण समझ लिया तो सफलता जरूर मिलेगी। पॉजिटिव सोचे, नकारात्मक बात करने और करने
वालों के लिए जवाब ना दें,नहीं तो वक्त बर्बाद होता है अतिरिक्त दबाव सफलता में बाधक होता है।
दवाब तो जीवन में आएगा ही चाहे व्यापार हो खेल हो या अध्ययन हो

दवाब तो रहता ही है दबाव में बिखरना नहीं दबाव झेलना आना चाहिए। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनि श्री आदित्य सागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया।





महाराज श्री ने कहा कि अनुशासन सहित कड़ी मेहनत करने से सफलता जल्दी मिलती है। ध्यान रखना सफल होने के लिए सर्वश्रेष्ठ उपाय है। दबाव रहित अनुशासन है की जवाब ना दो समय स्वयं जवाब देगा। विकल्प रहित रहना जो लोग फालतू की बकवास करे तो बस सूत्र याद रखें ॐ डिलीटाय नमः और उन्होंने दूसरा सूत्र बताया की ओम इग्नोर नमः। इन सब पर ध्यान नहीं देना है। लक्ष्य हमेशा बड़ा और अच्छा होना चाहिए।
असमझदार व्यक्ति सोनोग्राफी का उपयोग भ्रूण हत्या के लिए करते हैं महाराज श्री ने सोशल मीडिया के उपयोग के विषय में कहा कि सोशल मीडिया खराब चीज नहीं है, बस प्रयोग के ऊपर है की किस तरह का उसका उपयोग किया जा रहा है। सोनोग्राफी के विषय में कहा कि सोनोग्राफी मशीन बहुत अच्छी चीज है, इससे गर्भ में आए बच्चे की रक्षा की जा सकती है। समझदार व्यक्ति सोनोग्राफी का उपयोग बच्चे की रक्षा के लिए करते हैं जबकि असमझदार व्यक्ति भ्रूण हत्या के लिए। ऐसा ही सोशल मीडिया में सही चीज खोजे तो बहुत आगे जा सकते हैं। मुनि श्री आदित्य सागर महाराज ने पत्रकार वार्ता के दौरान सोशल मीडिया के उपयोग के किए जाने पर कहे। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया ने 16 साल तक के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया है और इसे कानूनन जुर्म कर दिया। अगर इस उम्र के लोग सोशल मीडिया चलाते हैं तो यह कानूनी जुर्म है। ऐसे ही कदम हमारे यहां की सरकार को भी उठाना चाहिए या फिर क्राइटेरिया तय करना चाहिए।संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312 मायाचारी और क्रोधी व्यक्ति कोकई पसंद नहीं करता पूर्णमति माताजी
मायाचारी और क्रोधी व्यक्ति को कोई पसंद नहीं करता है पूर्णमति माताजी
