गरीब से गरीब भी रोज 1 रुपए के हिसाब से साल के 365 रुपए दान कर सकता हैअन्नपूर्णा के 131वें नेत्र शिविर में 24 की जांच के बाद निशुल्क ऑपरेशन हेतु 20 दाहोद रवाना 

धर्म

गरीब से गरीब भी रोज 1 रुपए के हिसाब से साल के 365 रुपए दान कर सकता हैअन्नपूर्णा के 131वें नेत्र शिविर में 24 की जांच के बाद निशुल्क ऑपरेशन हेतु 20 दाहोद रवाना 

धामनोद //

नगर एवं क्षेत्र के अन्नदाता, दानदाता, सेवाभावी लोगों के सहयोग से यह संस्था पिछले 15 वर्षों से चल रही है जो सराहनीय है । ये उद्गार मां अन्नपूर्णा रोगी सेवा एवं पारमार्थिक संस्था धामनोद द्वारा दृष्टि नेत्रालय दाहोद के तकनीकी सहयोग से आयोजित 131 वें नेत्र शिविर के दौरान मुख्य अतिथि निमाड़ की धरा महेश्वर से आए प्रख्यात कवि हरीश दुबे ने व्यक्त किए । संस्था के संस्थापक मुकेश गुप्ता ने अपने जन्मदिन को समर्पित इस शिविर में कहा कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी रोज 1 रुपए के हिसाब से साल के 365 रुपए संस्था दान कर पुण्य का भागी बन सकता है ।

 

 

विशिष्ट अतिथि कवि रमेशचंद्र वर्मा एवं गायत्री शक्तिपीठ प्रमुख शांतिलाल विश्वकर्मा के साथ संस्था अध्यक्ष दीपक प्रधान मंचासिन रहे ।

अतिथियों का तिलक लगाकर, मोतियों की माला एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत एवं स्मृति चिन्ह के साथ अभिनंदन किया गया।

शिविर ने कुल 24 मरीजों की जांच उपरांत निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, दवाई, चश्मा के लिए 20 मरीजों को सहयोगियों के साथ भोजन पैकेट सहित बस द्वारा दाहोद रवाना किया गया।

 

 

इस अवसर पर पुष्परंजन बर्वे, रिया तोमर, अजय जैन, नीलेश माहेश्वरी का अनन्य योगदान रहा ।कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष विजय नामदेव एवं आभार प्रदर्शन डॉ राहुल कुशवाह ने किया ।

        संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *