स्वस्तिभूषण माताजी का टोडारायसिंह में 11 जनवरी को होगा भव्य मंगल प्रवेश
टोडारायसिंह
परम पूजनीय भारत गौरव स्वस्तिधाम प्रणेत्री गणिनी आर्यिका 105 स्वस्तिभूषण माताजी का 12 वर्ष बाद नगर में आगमन होने जा रहा है।नगर के प्रियंक जैन ने बताया कि माता जी इससे पहले 12 वर्ष पूर्व नगर में आई थी 12 वर्ष से नगरवासी गुरु मा के नगर आगमन को लेकर लालायित थे।नगर वासी हर्षित है। नगर में दिव्य एवम भव्य आगवानी की जाएगी। उन्होंने बताया की नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। नगर में 21 स्वागत द्वार लगाए गए एवं 25 विशेष थाल में गुरु मां का पद प्रक्षालन होगा।
प्रियंक जैन ने बताया कि स्वस्तिधाम प्रणेत्री प.पू. गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्तिभूषण माताजी का मंगल प्रवेश दिनांक 11 जनवरी 2026 को प्रातः 08.30 बजे जैन भवन टोडारायसिंह में होने जा रहा है।






जैन समाज अध्यक्ष सन्त कुमार जैन व प्रवक्ता मुकुल जैन ने बताया कि पू. माताजी का दिनांक 10 जनवरी 2026 को प्रातः 07.15 बजे राजमहल से सालग्यावास पेट्रोल पंप के लिए मंगल विहार होगा।आहारचर्या सालग्यावास पेट्रोल पंप पर होगी
10 जनवरी 2026 को दोपहर 02.00 बजे सालग्यावास पेट्रोल पंप से अनोखी ढाणी के लिए मंगल विहार होगा। जहां रात्रि विश्राम होगा
उन्होंने सभी समाज बन्धुओं से विनम्र निवेदन किया ह कि अधिक से अधिक संख्या में विहार में सहभागी बनकर पुण्यार्जन करें।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

