शाश्वत तीर्थ अयोध्या* सेयुवा परिषद स्वर्ण जयंती ऑनलाइन समारोह

धर्म

शाश्वत तीर्थ अयोध्या* सेयुवा परिषद स्वर्ण जयंती ऑनलाइन समारोह

अयोध्या 

अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के 50 वें स्थापना दिवस पर स्वर्ण जयंती आंन लाइन समारोह शाश्वत तीर्थ अयोध्या जी से 11-12-13 जनवरी 2026 प्रतिदिन प्रात: 6 से 7 बजे तक भारत गौरव,परम पूज्य गणिनी प्रमुख, आर्यिका शिरोमणी श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ सानिध्य में आयोजित किया जायेगा।

अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने अवगत कराया कि युवा परिषद के संस्थापक आचार्यरत्न श्री देशभूषण जी महाराज हैं ।

 

                   

 

 

उक्त संस्था के 50वें स्थापना दिवस पर उक्त आयोजन की प्रेरणा परम पूज्य प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका श्री चंदनामती माताजी ने,व परामर्श प्रमुख पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी ने प्रदान की है। 

युवा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जीवन प्रकाश जैन जम्बूद्वीप हस्तिनापुर के कुशल नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों से अनेक सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के गणमान्य महानुभावों व पदाधिकारियों की गौरवमयी उपस्थिति प्राप्त होगी।  

 

 

 

समारोह में युवा परिषद की सभी शाखाओं के समस्त पदाधिकारी सदस्यगण और अन्य सभी सामाजिक संस्थाओं के युवागण व श्रावक-श्राविकागण अवश्य ही निम्न ज़ूम चैनल के माध्यम से जुड़कर समारोह को सफल बनायेंगे। उक्त आंन लाइन समारोह में देश के सभी युवा वर्ग के साथ समाज के गणमान्य महानुभावों को सादर आमंत्रित किया हैं। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पारस चैनल पर किया जाएगा। ज़ूम मीटिंग की आई डी8110081008 पासवर्ड -1008 है।

 

 

————-

उदयभान जैन जयपुर,

मो-9414306696

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *