आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज का केकड़ी से जूनिया की और हुआ संसार का नाम ही दुःख है आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज 

धर्म

आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज का केकड़ी से जूनिया की और हुआ संसार का नाम ही दुःख है आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज 

  केकड़ी 

संसार का नाम ही दुःख है और मोक्ष का सुख है ।सांसारिक जीवन मे रहते हुए हम सुखी रहना चाहते है , तन सुख रहे मन मस्त रहे ओर धन से मेरा घर हमेशा भरा रहे इसी प्रयास में हम लगे रहते है, फिर भी हमारा मन तृष्णा से भरा रहता है, मतलब सब कुछ होते हुए भी दुःखी रहना है ।

 

 

“दाम बिना निर्धन दुःखी तृष्णावश धनवान”उपरोक्त उदगार पंचतीर्थ प्रणेता आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज में नेमिनाथ मंदिर में सायंकालीन आनंदयात्रा में अपने प्रवचन के दौरान कहे ।प्रातःकालीन नित्यनियम पूजा, जिनाभिषेक ओर शान्तिधारा आचार्यश्री के सानिध्य में हुए।

 

 

         

उपखंड अधिकारी महोदय ने आचार्य श्री से केकड़ी चातुर्मास हेतु किया निवेदन 

    वही गुरुदेव के दर्शन हेतु उपखंड अधिकारी दीपांशु सागवान पधारे उन्होंने आचार्य श्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।उन्होंने आचार्य श्री से केकड़ी में चातुर्मास के लिए निवेदन किया ।

 

 

गुरु आस्था परिवार द्वारा किया गया नवग्रह शांति विधान एवं हवन 

    आचार्य श्री संघ सानिध्य में अभिषेक शांतिधारा उपरांत गुरु आस्था परिवार के द्वारा प्रातः नवग्रह शांति विधान हवन किया गया।

 

 गुरु आस्था परिवार का गठन आचार्य श्री द्वारा किया गया था जिसका अध्यक्ष सोनू अग्रवाल जैन मशीनरी, महामंत्री जयेश रांटा , कोषाध्यक्ष गणेश जैन, उपाध्यक्ष संजय जैन बघेरा, सह मंत्री अतुल जैन बघेरा .तथा संरक्षक पद पर अशोक सिंघल व भाग चंद जैन धुँधरी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया ।

 

 

 

आचार्य श्री संघ का विहार

महामुनिराज आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज संघ का आज दोपहर केकड़ी से जुनियाँ के लिए मंगल विहार हो गया ।नेमिनाथ मंदिर अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ज्वैलर्स व मंत्री कैलाश चंद जैन मावा वालों ने बताया कि विगत दिनों आचार्य श्री का बघेरा व टोडारायसिंह विहार का कार्यक्रम तय था लेकिन एकदम कड़ाके की शीतलहर के कारण स्थानीय समाज व विधायक महोदय के निवेदन के कारण आचार्य श्री ने विहार स्थगित कर दिया था ।पूरे जैन समाज ने भव्य जुलूस निकालकर नम आंखों सेभावभीनी विदाई दी ।

पारस जैन मीडिया प्रभारी से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *