परम पूज्य मुनि श्री अभयसागर महाराज के अथक प्रयास से जबलपुर से रायपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का नामकरण मूकमाटी एक्सप्रेस हुआ आखिर हो गया एक और काम गुरुदेव के नाम
जी हा ‘आखिर हो ही गया’एक और काम गुरुदेव के नाम परम पूज्य आचार्य भगवन गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज जी एवं आचार्य श्री समय सागर महाराज जी के परम आशीर्वाद से परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिवर श्री 108 अभयसागर जी महाराज जी के अथक प्रयास से पुनः एक और कार्य सफल हो ही गया, वो प्रयास है जबलपुर से रायपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रैन का नामकरण “मूकमाटी एक्सप्रेस” हुआ|

मुनि श्री ने यह प्रयास पटना गंज अतिशय क्षेत्र से ही शुरू किया था लगभग 54000 लोगों ने इस हेतु हस्ताक्षर किए
ये प्रयास परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिवर श्री अभयसागर जी महाराज ने अतिशय क्षेत्र पटनागंज के बड़े बाबा की छांव में हो रहे पावन वर्षायोग में प्रारम्भ किया और आज वो प्रयास सफल हुआ, इस अभियान में 1 राज्यपाल, 6 राज्यसभा सदस्य और 20 लोकसभा सदस्यों ने अपने-अपने अनुसंशा पत्र रेल मंत्रालय को प्रेषित किए| साथ ही साथ शुरू हुए हस्ताक्षर अभियान में लगभग 54000 लोगों ने अपने हस्ताक्षर करके इस अभियान को ऊर्जावान बनाया, दिन प्रतिदिन ये कारवां बढ़ता ही गया और आज वो प्रयास सफल हुआ |


माननीय अश्विनी वैष्णव (मंत्री रेल मंत्रालय), राज्यपाल महोदय जी , सभी 6 राज्यसभा सदस्यों, 20 लोकसभा सदस्यों, अतिशय क्षेत्र पटनागंज रहली के सभी श्रावक जिन्होंने इस अभियान में मेहनत की, सभी हस्ताक्षर करने वालों के साथ-साथ सभी सहयोगियों के बहुत आभार प्रेषित किया जाना चाहिए।
रहली पटनागंज वासियों ने इसे अपना परम सौभाग्य माना
यह घोषणा आने के बाद रैली पटनागंज वासियों ने अपना सौभाग्य मानते हुए कहा कि हम सभी रहली पटनागंज वाले इस महान कार्य के साक्षी बने हम सबका भी परम सौभाग्य है हम परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिवर श्री 108अभयसागर जी महाराज के चरणों में कोटिसः नमोस्तु निवेदित करते हैं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312


