गोलाकोट में होने जा रहे पंचकल्याणक महोत्सव के महापात्रों का चयन मुनि श्री सुधासागर महाराज सानिध्य में हुआ

धर्म

गोलाकोट में होने जा रहे पंचकल्याणक महोत्सव के महापात्रों का चयन मुनि श्री सुधासागर महाराज सानिध्य में हुआ
खनियांधाना
अतिशय क्षेत्र तीर्थोदय गोलाकोट मेंआगामी पंचकल्याणक महोत्सव केमहापात्रों का चयन अत्यंत भव्य,गरिमामय और श्रद्धा से परिपूर्ण वातावरणमें संपन्न हुआ।

 

यह ऐतिहासिक आयोजन निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108सुधासागर के पावन सान्निध्य में हुआ, जिसने पूरे तीर्थ क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर दिया

 

महापात्र चयन के दौरान सौधर्म इंद्र पद के लिए हुई बोली में अब तक के पंचकल्याणक इतिहास की सर्वाधिक राशि
प्राप्त हुई। यह केवल एक बोली का क्षण नहीं था, बल्कि जैन समाज की गहरी आस्था, त्याग और जिनशासन के प्रति
समर्पण का सशक्त प्रमाण बन गया।उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे गोलाकोट तीर्थके इतिहास का स्वर्णिम दिन बताया।

 

महापात्र चयन की प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण, अनुशासित और धार्मिक मर्यादाओं के अनुरूप संपन्न हुई। देश और प्रदेश से आए श्रद्धालुओं की उपस्थिति में चयन की प्रत्येक प्रक्रिया संपन्न की गई।आयोजन स्थल पर भक्ति, अनुशासन और धर्मभाव की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

इन्हें मिला प्रमुख पात्र बनने कासौभाग्य
महोत्सव के अंतर्गत माता-पिता पात्र के रूप में ऋषभ जैन
(बामौरकलां), सौधर्म इंद्र और महायज्ञानायक के रूप में गुप्त परिवार,भरत चक्रवर्ती के रूप में किरण-विमलेश जैन (चमरौआ) तथा बाहुबली पात्र के रूप में रमेशचंद, चेतन कुमार और दीपककुमार ( मुहारी वाले) का चयन किया गया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

 

इसी क्रम में राजा श्रेयांश के रूप में अशोक पाटनी, ईशान इंद्र के रूप में चक्रेश जैन (बामौरकलां), सानत इंद्र के
रूप में अभय जैन (खिरकिट वाले),माहेंद्र इंद्र के रूप में ज्ञानचंद, सुरेन्द्र और सुधीर जैन (बामौरकलां) तथा ब्रह्मोत्तर
इंद्र के रूप में अशोक कुमार सौरभ जैन
(मुहारी वाले) का चयन हुआ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *