*महावीर इंटरनेशनल वीरा प्रियदर्शना द्वारा नए वर्ष में महिलाओं को स्वच्छता व जागरूकता का दिया संदेश*सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट
।गरिमा प्रोजेक्ट के तहत झिझक छोड़ो चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो के तहत दिनांक 5/1/26को भोई वाडा स्थित बगीचे में अपेक्स से प्राप्त 100 सेनेटरी नेपकिन महिलाए और बच्चियों को दिए गए ।आज 100 नेपकिन भी कम पड़ गए ।कुछ महिलाओ को ना कहना पड़ा ।
उपाध्यक्ष वीरा कनक लता जैन ने बच्चियों को साफ सफाई व नेपकिन की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी
।प्रोग्राम में संस्था की चेयरपर्सन वीरा कल्पना दोशी ,उपाध्यक्ष कनक लता जैन कोषाध्यक्ष वीरा निधि गांधी ,कन्वीनर वीरा ममता भट्ट ,वीरा कोपल दोशी ,वीरा सीमा गांधी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शकुंतला भोई चंदा भोई आदि उपस्थित रहे ।




