सिद्ध क्षेत्रों की ओर मंगल विहार अंतर्गत पावागिरी उन में भव्य मंगल प्रवेश

धर्म

सिद्ध क्षेत्रों की ओर मंगल विहार अंतर्गत पावागिरी उन में भव्य मंगल प्रवेश

ऊन जिला खरगोन 

गणिनी आर्यिका 105श्री सृष्टिभूषण माताजी, आर्यिका श्री विश्वयश मती माताजी,आर्यिका श्री विमलमति माताजी का मंगल विहार नेमावर ,सिद्धवरकूट के दर्शन अर्चना के बाद सिद्धक्षेत्र पावागिरी उन जिला खरगोन में दर्शन ,वंदना, अर्चना हेतु 4 जनवरी को भव्य मंगल प्रवेश हुआ हैं । 4जनवरी 26 को भूगर्भ से स्वप्न से प्रगट 1008 श्री महावीर स्वामी के दर्शन किए ।आहार के बाद दोपहर को पंच पहाड़ी के वर्ष 1940 में निर्मित जिनालय में खड्गासन त्रिमूर्ति 12.5 फीट के श्री शांतिनाथ ,8 फीट के श्री कुंथूनाथ श्री अरहनाथ श्रीजी , सहस्त्र कूट के 1008 प्रतिमाओं के दर्शन किए।

 

 

पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी द्वारा वर्ष 2016 में प्रतिष्ठित श्री महावीर स्वामी ओर निर्वाण प्राप्त चार सिद्ध भगवान श्री स्वर्णभद्र, श्रीमणिभद्र ,श्री नीलभद्र,श्री गुणभद्र के दर्शन किए।रात्रि में श्री जी आरती ,गुरुभक्ति कर 48 दीपो से भक्तांबर दीप अर्चना आर्यिका संघ सानिध्य में हुआ 5 जनवरी को आहार चर्या के बाद एक दिवसीय सिद्धचक्र विधान हुआ। 2040 अध्र्य का मंत्रोच्चार आर्यिका श्री सृष्टिभूषण माताजी ओर आर्यिका श्री विश्वयश मति ने किया । 5 जनवरी दोपहर को उन से बिहार कर रात्रि विश्राम ग्राम तलकपुरा में हुआ।

6 जनवरी को प्रातः विहार कर आहार ग्राम सेगांव में होगी।

राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *