चारागाह से कब्जा हटाने के लिए सड़क पर उतरे कांग्रेसी
मोडक
मोड़क गांव 5 जनवरी आज रामगंजमंडी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलम सीमेंट लिमिटेड द्वारा गोचर भूमि पर किए गए अतिक्रमण को मुक्त करवाने , स्थानीय युवाओं को रोजगार देने , लाइम स्टोन माइंस में चल रही अवैधानिक ठेका प्रद्धति रोकने, समान काम के लिए समान वेतन की मांग , मजदूरों को नियमानुसार ग्रेच्युटी और अन्य लाभ देने ,गुजरात में प्रतिबंधित खतरनाक रसायन को मंगलम सीमेंट द्वारा मंगवाकर उपयोग करने से हवा में फैली बदबू और फैलाने वाली बीमारियों से मुक्त करने की मांग पर मंगलम प्रशासन के नाम मंगलम के प्रतिनिधि और जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार चेचट को ज्ञापन सौंपा और एक माह का अल्टीमेटम दिया ।
एक माह में कार्यवाही नहीं होने पर पुनः आंदोलन का रुख किया जाएगा और सभी मांगों पर कार्यवाही न होने तक आंदोलन जारी रहेगा ।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता शिव मंदिर मोड़क एकत्रित हुए जहां से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत तिवारी और देवेन्द्र सिंह गोयंदा के नेतृत्व में जुलूस के रूप में मंगलम सीमेंट लिमिटेड के मुख्य द्वार पर पहुंचे जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए जहां धरने को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ए हेमंत तिवारी ने कहा मंगलम सीमेंट की स्थापना के समय हुए करार में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की बात हुई लेकिन समय के साथ साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार में लगातार कटौती होती जा रही है स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए , मजदूरों को ग्रेच्युटी और अन्य लाभ नियमानुसार मिलने चाहिए , लाइम स्टोन माइंस में चल रही ठेका प्रद्धति जो कि अवैधानिक रूप से संचालित है बंद होनी चाहिए ।

ब्लॉक अध्यक्ष बी देवेन्द्र सिंह गोयंदा ने कहा मंगलम सीमेंट द्वारा गोचर भूमि सहित बड़ी मात्रा में सरकारी भूमियों पर कब्जा किया हुआ है और गोमाता सड़कों पर घूम रही है प्रशाशन आंखे मूंद कर बैठा है , वहीं किसानो की एक एक बीघा सरकारी भूमि पर फसल पैदा करने पर बुलडोजर चलाए जा रहे है , जो केमिकल गुजरात सरकार ने बेन कर रखे है मंगलम सीमेंट द्वारा मंगवाकर उपयोग किया जा रहा है जिससे बीमारियां फैल रही है कई बार शिकायत के बावजूद कार्यवाही नहीं की जा रही है , मजदूर के पक्ष में बात करने वाले मजदूर नेताओं को प्रताड़ित और परेशान किया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों पर अतिक्रमण है ।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गौतम ,रमेश सुमन,मोहनलाल बैरवा ,कमल गुर्जर , मंडल अध्यक्ष मोड़क संजय ओरा , चेचट मंडल अध्यक्ष पवन मीणा ,खैराबाद मंडल अध्यक्ष जसवंत मीणा,खेड़ारुद्धा मंडल अध्यक्ष हरीश प्रजापत ,ब्लॉक सचिव सी बी यादव, अनिल ओरा, जगदीश गुप्ता , रिंकू धाकड़, शंभुलाल कारपेंटर , अनिल भील , संस्कार मीणा ,उदयलाल भील ,सहित अन्य ने संबोधित किया जहां पूर्व पालिका उपाध्यक्ष्य रमेश मीणा गुड्डू , सैयदुद्दीन भैया , नदीम बेग ,शंभू कांकर , श्याम आचार्य,लक्ष्मण सिंह बबलू , अशरफ अली ,कालूलाल मीणा ,चौथमल गुर्जर ,रामेश्वर ओरा,राजेंद्र रैगर ,ओम बाबा , संतोष गुर्जर , पृथ्वीराज , ओम गोचर, ओम शर्मा , रवि गौतम, रऊफ मोहम्मद , इस्लाम भाई, शाहरुख खान ,मनीष पारेता,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








