केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत का श्री अखिलेश मेडतवाल एवं श्री नरेंद्र राजा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलाना हवाई अड्डे पर किया स्वागत
रामगंजमंडी |
केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री आदरणीय श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का रविवार को कोटा आगमन प्रस्तावित था।
किंतु खराब मौसम के कारण उनका विमान झालावाड़ की कोलाना हवाई पट्टी पर उतरा। उनके आगमन पर भाजपा नेता श्री अखलेश मेड़तवाल एवं श्री नरेन्द्र राजा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।
स्वागत उपरांत आदरणीय मंत्री श्री शेखावत झालावाड़ से खानपुर एवं बारां होते हुए सड़क मार्ग से कोटा के लिए प्रस्थान किया। कोटा पहुंचकर वे अटल जनशताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम, कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट के समापन समारोह तथा आर्ट हिल आयोजन में सहभागिता की।
नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेड़तवाल ने केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत को कैबिनेट मंत्री श्री मदन जी दिलावर द्वारा करवाई जा रही 23 24 25 जनवरी को बाबा बागेश्वर धाम की कथा में रामगंजमंडी आने का निमंत्रण भी दिया






