णमोकार तीर्थ पर उमड़ेगा आस्था का महासागर

धर्म

णमोकार तीर्थ पर उमड़ेगा आस्था का महासागर

चांदवड,

 नाशिक में प्रस्तावित सिंहस्थ कुंभ से पहले ही जिले की पावनधरती पर एक और आस्था का महासागर उमड़ने जा रहा है. चांदवड तहसील के मालसाने स्थित णमोकार तीर्थ में फरवरी 2026 में जैन धर्म का ऐतिहासिक महाकुंभ आकार ले रहा है

 

 

 

 

. 6 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलने वाला यह अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव न केवल जैनसमाज, बल्कि संपूर्ण देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए एक अद्वितीय आध्यात्मिक पर्व सिद्ध होने वाला है।

              

          आचार्य श्री देवनंदी.का स्वप्न हो रहा साकार 

आचार्यश्री देवनंदी महाराज का स्वप्न साकार; होने जा रहा है सारस्वताचार्य, राष्ट्रसंतआचार्य श्री देवनंदी महाराज ने वर्षों पूर्व कोल्हापुर के समीप कुंथूगिरी में जिस भव्य तीर्थ की परिकल्पना की थी, वह अब पूर्णता की ओर बढ़ चुका है. 

 

 

भगवान श्रीराम केपदचिह्नों से पावन रामटेकडी (मालसाने)

की लगभग 12 हजार वर्ष पुरानी ऐतिहासिक भूमि भूमि पर 27 एकड़ में फैला यह तीर्थ, आस्थाऔर स्थापत्य का अनुपम संगम बन रहा है.2014 में शुरू हुआ निर्माण कार्य अब अपने

अंतिम चरण में है और वर्ष 2026 में यहां जैन धर्म के महाकुंभ का साक्षी बनने कादुर्लभ अवसर श्रद्धालुओं को मिलेगा।

 

 

महोत्सव के मुख्य आकर्षण

णमोकार तीर्थ के अध्यक्ष नीलम अजमेरा औरबाल ब्रहमचारी वैशाली दीदी के अनुसार, 108 फीट ऊँचा समवशरण

5.5 एकड़ में फैले इस भव्य समवशरण मेंत्रिकाल चौबीसी, सहस्रकूट जिनालय और 24तीर्थकर जिनालय स्थापित होंगे.

3000 से अधिक प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा।

 

 

 

36.35 करोड़ का मास्टर प्लान

देश-विदेश से अनुमानित 15 लाख श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए राज्य सरकार ने व्यापक स्तर पर तैयारीशुरू कर दी है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 36.35 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी है. इसकेअंतर्गत पक्की सड़कें, बिजली-पानी की व्यवस्था, हेलीपैड, विशाल पार्किंग और 450 शौचालयों का निर्माणकिया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों।

 

 

.

आयोजन की अन्य विशेषताए

पंचकल्याणक नगर 125 एकड़ में फैलाविशाल परिसर, 1 लाख वर्गफुट का भव्यमंडप और 108 फीट ऊंचा ‘श्री देवकीर्ती’विशाल ध्वज लगाया जाएगा. 300 से अधिक विद्वान मंत्रउच्चार के साथ प्रतिमाओं के संस्कार करेंगे।

 

 

 

2000 श्रद्धालुओं के लिए300 सुइट्स, 700 अस्थायी कक्ष और 50डोरमैटरी की व्यवस्था की जाएगी. महोत्सव की तैयारियां अंतरराष्ट्रीय समिति के मार्गदर्शन में युद्धस्तर पर चल रही हैं.संतोष पेंढारी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), दिनेशशेठी (कोषाध्यक्ष), कमल ठोल्या(सचिव), पारस लोहाड़े (राष्ट्रीय प्रचारसंयोजक), विनोद पाटणी (प्रिंट मीडिया संयोजक) और जमनालाल हपावत (कलश आवंटन समिति) इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।

             संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *