त्याग तपस्या जीवंत प्रतिमूर्ति मुनिश्री 108 चंद्रप्रभ सागर महाराज के आहारचर्या एवं चरण वंदना का पुण्य लाभ रामगंज मंडी नगर के सुरेश कुमार सिद्धार्थ कुमार बाबरिया परिवार को प्राप्त हुआ
रामगंजमंडी
सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर जहां इन दिनों साक्षात समवशरण देखने को मिल रहा है। जहां लगभग 350 से अधिक साधु विद्यमान है।
अवसर है 16 अप्रैल 2024 का जब आचार्य पदारोहण दिवस इस क्षेत्र पर होने जा रहा है। हजारों भक्त वहा पहले से ही मौजूद है। कई व्यक्ति वहां रुक कर आहार चर्या एवं संत सेवा में अपनी सहभागिता प्रदान कर रहे हैं।
वही रामगंजमंडी के धर्म परायण व्यक्तित्व श्रीमान सुरेश कुमार सिद्धार्थ कुमार बाबरिया परिवार रामगंज मंडी विगत 10 दिनों से वहां सेवारत है। रविवार के पावन दिन त्याग तपस्या की जीवंत प्रतिमूर्ति पूज्य मुनि श्री 108 चंद्रप्रभ सागर महाराज की आहारचर्या एवं चरण वंदना का पुण्य लाभ प्राप्त हुआ।

यह एक ऐसे महा संत हैं जिन्हें आचार्य श्री के अंतिम समय में सर्वाधिक समय और सर्वाधिक सानिध्य प्राप्त हुआ। यह रामगंजमंडी नगर के लिए गौरव का विषय है कि पूज्य महाराज श्री का वर्ष 2017 का ग्रीष्मकालीन प्रवास रामगंज मंडी में रहा उसके उपरांत वर्ष 2018 में महाराज श्री का वर्षा योग भी रामगंज मंडी में सानंद संपन्न हुआ और पूज्य मुनिश्री चंद्रप्रभ सागर जी की पुरानी पिच्छिका प्राप्त करने का सौभाग्य भी बाबरिया परिवार को प्राप्त हुआ था ।






पूज्य महाराज श्री की प्रेरणा से रामगंज मंडी नगर के युवाओं में काफी जागृति आई।

निश्चित रूप से कहा जाएगा कि बाबरिया परिवार का यह दोहरा पुण्य कहा जाएगा। एक और कुंडलपुर के बड़े बाबा के दर्शन, दूसरी ओर त्याग तपस्या की प्रतिमूर्ति एवं संतों का आशीर्वाद संतों का सानिध्य उन्हें प्राप्त हो रहा है। कहा जाए की आम के आम गुठलियों के दाम तो अतिशयोक्ति नहीं होगी ।
एक रिपोर्ट अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
