कोसमा पंचकल्याणक की सफलता की कामना के लिए पूरे कोसमां गांव ने लिया रात्री भोजन त्याग का नियम”
कोसमा
वात्सल्य रत्नाकर आचार्य विमलसागर जी की जन्म भूमि कोसमा मे पूज्य सर्वान्गभूषण आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में जहां भव्य पंचकल्याणक हेतु तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है, वहीं आश्चर्यजनक रूप से कोसमागांव वासीयों ने आयोजन की सफलता के लिए पंचकल्याणक पूर्ण होने तक रात्री भोजन का त्याग किया है, और तो और कार्यक्रम की सफलता के लिए विगत रात गांव मे 12 घंटे का णमोकार मन्त्र का पाठ का भी आयोजन कीया गया !
कल 21 नवम्बर से पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ मद्धायन 1.00 बजे से गांव स्थित जिनालय से घट यात्रा के साथ होगा जिसमे भारत भर से पधारे भक्त व सम्पूर्ण ग्रामवासी मंगल कलश लेकर चलेंगे, तदोपरान्त प्रतिष्ठाचार्य श्री आनन्द प्रकाश जी जैन के निर्देशन मे पान्डाल शुद्धी व उद्घाटन, मंच शुद्धी, अतिथियों का स्वागत एवं प्रवचन का आयोजन होगा!

कोसमा मे गुहाटी, जयपूर, कोलकता, जयपुर, इन्दौर समेत अनेक स्थानो से सैंकडों भक्त पहुंच चुके हैं, व उनके ठहरने आदि के लिए शानदार 400 लोगों की क्षमता की स्विस कौटेज, विशाल VIP भोजनशाला व भव्य पान्डाल का निर्माण कीया गया है!
मनोज कुमार जैन बांकलीवाल से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
