आशक्ति को छोड़ना सन्यास है – विनिश्चय सागर महाराज – चित्रकूट कालोनी के महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश मुनि प्रत्यक्ष सागर मुनिराज का 12 वां संयम मुनि दीक्षा दिवस मनाया

धर्म

– आशक्ति को छोड़ना सन्यास है – विनिश्चय सागर महाराज – चित्रकूट कालोनी के महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश मुनि प्रत्यक्ष सागर मुनिराज का 12 वां संयम मुनि दीक्षा दिवस मनाया
जयपुर –
18 दिसम्बर-समाधिस्थ गणाचार्य विराग सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य वाक्केशरी
श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज ससंघ का 13 वर्ष पश्चात जयपुर की पावन धरा पर मंगल प्रवेश हुआ है। चित्रकूट कालोनी के श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में आचार्य श्री ससंघ के दर्शनों के लिए गुरुवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पडी।
आचार्य श्री ससंघ का
शुक्रवार, 19 दिसंबर को प्रातः तारों की कूट पर सूर्य नगर के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के दर्शन करते हुए एस एफ एस कालोनी के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में विशाल जुलूस के साथ भव्य मंगल प्रवेश होगा ।

 

इससे पूर्व आचार्यश्री ससंघ श्योपुर के श्री चन्द्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर से प्रातः 8 बजे मंगल विहार कर प्रतापनगर के सैक्टर 3 स्थित दिगम्बर जैन मंदिर के दर्शन करते हुए पिंजरा पोल गौशाला पहुचे जहां से चित्रकूट कालोनी के लिए गाजों बाजों से विशाल जुलूस के साथ चित्रकूट कालोनी में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मंदिर समिति द्वारा पाद पक्षालन एवं आरती कर भव्य अगवानी की गई। महिला मण्डल की सदस्याओं द्वारा सिर पर कलश लेकर अगवानी की।
विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक गुरुवार को चित्रकूट कालोनी के श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा में आचार्य विनिश्चय सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मनुष्य में जीवन के प्रति आशक्ति है इसीलिए जीवन से मोह नहीं छूट रहा है । जीवन में छोड़ने की प्रवृति ही मोक्ष मार्ग की ओर ले जाती है । भगवान महावीर भी त्याग त्याग कर कर के मोक्ष की ओर प्रवृत होकर तीर्थंकर बने है हमारा जैन दर्शन कहता है कि मरते समय तो सबका छूटता है परंतु जीते जीते छोड़ने वाला ही श्रेष्ठ है।

आचार्य विनिश्चय सागर महाराज आज से 11 साल पूर्व मेरे जीवन में गुलिस्तां बन कर आये थे। प्रत्यक्ष सागर महाराज
इससे पूर्व मुनि प्रत्यक्ष सागर मुनिराज ने अपने 12 वें मुनि दीक्षा दिवस पर मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि आचार्य विनिश्चय सागर महाराज आज से 11 साल पूर्व मेरे जीवन में गुलिस्तां बन कर आये थे। उन्होंने एक पत्थर को तराश कर संयम मार्ग पर चलने वाला मुमुक्षु बना दिया। उन्होंने गुरु भक्ति को सर्वोच्च स्थान देने का आव्हान किया।

इससे पूर्व मंगलाचरण के बाद मुनि भक्त भरत – प्रतिभा जैन ने पाद पक्षालन एवं पुष्पा, कुलदीप – श्रुति, अंकित – वैशाली सोनी परिवार बाडा पदमपुरा वालों ने जिनवाणी भेंट कर पुण्यार्जन किया।

 

 

त्रिवेणी नगर दिगम्बर जैन समाज एवं सूर्य नगर तारों की कूट जैन समाज ने श्रीफल भेट कर अल्प प्रवास के लिए निवेदन किया।
धर्म सभा में राजस्थान जैन सभा जयपुर के उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा,चित्रकूट कालोनी अध्यक्ष अनिल जैन काशीपुरा , महामंत्री मूल चन्द पाटनी , श्योपुर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष अशोक बाकलीवाल,मुनि भक्त ओम प्रकाश कटारिया, एडवोकेट महावीर सुरेन्द्र जैन ,सुरेन्द्र सोगानी सुरेन्द्र जैन, मनीष बगडा, मनीष पाटनी, राकेश छाबड़ा,महावीर कासलीवाल, पारस बाकलीवाल, सुरेश कासलीवाल, सुरेश बाकलीवाल, ईजी. नवीन जैन, सीए शुभम जैन, अंकित सोनी, पुलकित लुहाड़िया,नितिन हल्देनियां, बबीता सोगानी, दीपिका जैन कोटखावदा, दिव्या बाकलीवाल, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

 

 

सायंकाल 6.15 बजे आचार्य श्री के सानिध्य में चित्रकूट कालोनी में जिज्ञासा समाधान का भव्य कार्यक्रम हुआ।
रात्रि विश्राम चित्रकूट कालोनी में ही होगा।
आचार्य विनिश्चय सागर महाराज जयपुर प्रवास समिति के महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज का शुक्रवार 19 दिसम्बर को
प्रातः सूर्य नगर तारों की कूट होते हुए एस एफ एस दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। इससे पूर्व आचार्यश्री ससंघ चित्रकूट कालोनी से मंगल विहार कर तारों की कूट पेट्रोल पंप पहुचेगे जहां से बैण्ड बाजों द्वारा सूर्य नगर के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुच कर दर्शन लाभ प्राप्त करेगे। तत्पश्चात आचार्य श्री ससंघ ऋषभ मार्ग पर कोटखावदा हाऊस पहुचेगे जहां विनोद जैन कोटखावदा के नेतृत्व में कोटखावदा परिवार द्वारा आचार्य श्री ससंघ की पाद पक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य अगवानी की जाएगी। आचार्य श्री ससंघ का बी टू बाई पास होते हुए एस एफ एस दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश होगा।

विनोद जैन कोटखावदा
महामंत्री
आचार्य विनिश्चय सागर महाराज जयपुर प्रवास समिति जयपुर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *