अशोक नगर के युवा वर्ग ने बहुत सेवा की सेवा के बदले कुछ नहीं चहना ही सच्ची भक्ति है — श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागर महाराज
अशोकनगर-
-अशोकनगर के युवा वर्ग ने बहुत सेवा की सेवा के बदले कुछ नहीं चहना ही सच्ची भक्ति है भक्ति सिर्फ भगवान के चरणों में बैठकर नहीं होती भगवान की भक्ति करने वाले की व्यवस्था बनाये रखना गुरु भक्तो भगवान की भक्ति करने वाले को भोजन कराना बहुत बड़ा काम है भोजन शाला में काम करने वाले कभी मंच पर नहीं दिखते लेकिन उन्होंने कितनी मेहनत की ये वो भक्त आकर कहते हैं कि अशोक नगर के युवाओं ने बहुत ही रुचि पूर्ण भोजन से सभी को तृप्त किया यहां के सभी सेवा संगठनों ने बहुत काम किया है उसी का परिणाम है कि सभी कार्य सफल हुए।
उक्त आश्य केउद्गार सुभाषगंज मैदान में विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज ने व्यक्त किए।
असीम क़ालीन भक्तामर विधान का आज से होगा शुभारंभ
अशोक नगर में परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य में असीम क़ालीन भक्तामर मंडल विधान प्रारंभ होने जा रहा है।

परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य में प्रातः काल आठ बजे सुभाष गंज मैदान में परम पूज्य के मंगल प्रवचन होने तथा उपरान्त असीम क़ालीन भक्तामर के मंगल कलशों की स्थापना प्रतिष्ठा चार्य प्रदीप भ इया के मंत्रोच्चार के साथ कलशों की स्थापना होगी
*
सेवा भावी संगठनों का किया बहुमान
इस दौरान मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज ने कहा कि सेवा दल युवा वर्ग सभी संगठनों के कार्यकर्ता जो मेहनत की है वह लोग हमेशा याद किए जाएगे किसी भी कार्य की सफलता में संगठित होकर कार्य करने का ही परिणाम है कि आज आपके काम से हमारे चातुर्मास की प्रशंसा हो रही कहा तो यही जा रहा है कि अशोक नगर में अभूतपूर्व चातुर्मास होता है सभी को बहुत बहुत आशीर्वाद
चातुर्मास पर लिखी गई कृति का विमोचन किया गया
इस दौरान जैन समाज के पूर्व महामंत्री सुभाष चंद्र राजपुर दारा लिखित कृति का विमोचन जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल महामंत्री राकेश अमरोद कोषाध्यक्ष सुनील अखाई मंत्री विजय धुर्रा मंत्री संजीव भारिल्य मीडिया प्रमुख अरविंद कचनार सहित अन्य प्रमुख जनो दारा किया गया इस दौरान परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ने कहा कि सन् 1992मे सुभाष जी पंचायत कमेटी में थे बहुत अच्छा प्रयास किया सभी को आशीर्वाद लेखन भी एक कला है साहित्य हमारे समाज का आइना है और ये आने वाली पीढ़ियों को हमारे दारा किया गये कार्य से अवगत कराते रहते हैं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312



